मस्तूरी जनपद में जम कर भ्रष्टाचार,पुराने कार्यो को किया जा रहा शो। शासन की योजनाओं को दबाने में लगे अधिकारी

मस्तूरी - मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र में भ्रष्टाचार का खेल कोई नया नही कई सालों से भ्रष्टाचार का खेल मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में जम कर चल रहा है। कार्यवाही नही होने से भ्रष्टाचार का मामला चरम पर है। 





भ्रष्टाचार का नया मामला ग्राम पंचायत नवागांव (ह) से आया है जहां बीते साल ग्राम के ही तालाब में पचरी निर्माण और पिचिंग कार्य,कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत नवागांव के द्वारा कराया गया था। जिसमे पुराने पचरी को नया बता कर लाखो रुपये को आहरण कर लिया गया है वही पिचिंग कार्य को महज 6 माह में ही टूटना शुरू हो गया है। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि कार्य में कितनी लापरवाही बरती गई है। 





छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार आम जनता के सहोलियात के लिए कई योजना बना रही है और योजना के तहत कार्य भी स्वीकृति कर रहे है लेकिन अधिकारियों की मनमानी से योजना भ्रष्टाचार का भेट चढ़ रहा है। अधिकारियों की रवैये से साफ लगता है कि अधिकारी योजना का लाभ लोगों तक नही पहुँचाना चलते है और सरकार को सत्ता से निकालने की मन बना रखा है। पड़ताल में पता चला है कि पचरी और पिचिंग निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृति हुआ है लेकिन कार्य स्थल पर कोई सूचना पटल नही लगा है। कार्य की सही जानकारी के लिए हमने कई बार इंजीनियर संतोष देवांगन से संपर्क किया था लेकिन टाल मटोल करके 15 दिन बीत जाने के बाद भी आब तक जानकारी नही मिल सकी है। 


कार्य में क्या भूमिका होती है इंजीनियर की


कार्य को सही तरीके से पूर्ण करने के लिए इंजीनियर की नियुक्ति की जाती है,यहां भी इंजीनियर संतोष देवांगन की नियुक्ति की गई। इंजीनियर को समय-समय पर कार्य स्थल की निरीक्षण करना होता है लेकिन यहां ऐसा नही है इंजीनियर बाबू के पास फील्ड करने के लिए समय ही नही है या फिर इंजीनियर मौके पर जाना ही नही चाहते है। खैर ये तो बात की बात है लेकिन इनकी निष्क्रियता से योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रही है जिसकी खामयाजा आम जनता भुगत रही है।





विभाग की बड़े अधिकारियों की भूमिका


सभी कार्यो का निरीक्षण परीक्षण कर कार्य को पास करने के लिए sdo की नियुक्ति की गई है लेकिन मस्तूरी sdo अमित बंजारे का क्या कहना। पुराने काम भी पास हो जा रहे है। 


आखिर क्यों इन अधिकारियों पर कार्यवाही ही नही हो रही है


ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही नही हो रही है नतीजा लोग योजना का लाभ नही ले पा रहे है। देखना होगा आखिर कब कार्यवाही हो पाता है। 


भेट मुलाकात कार्यक्रम में मस्तूरी पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लोगों से सीधे समस्या जानते है अगर मुख्यमंत्री मस्तूरी आते है तो योजना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी जाएंगी। ऐसे में कई अधिकारियों पर कार्यवाही की गाज गिर सकती है।

Post a Comment

0 Comments