रविंद्र टंडन / मस्तुरी
मस्तूरी - पचपेड़ी थाना से महज कुछ ही दूरी में संदिग्ध परिस्थिति में मिली की लाश। शव पर चोट के मिले निशान,मृतक कल होली खेनलने के लिए दोस्तो के साथ निकला था
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दिलीप नायक उम्र लगभग 48 वर्ष पचपेड़ी निवासी बताया जा रहा है दिलीप बर्तन बेचने का काम किया करता था वह घर शाम को दोस्तो के साथ घूमने निकला था लेकिन देर रात तक युवक घर नही लौटा आज सुबह गाँव के नट मोहल्ले में युवक का मिला शव। मृतक के सिर और हाथ में चोट के निशान है निशान से मौत के घाट उतारे जाने की असंका जताया जा रहा है फिलहाल यह जांच का विषय है पुलिस ने शव का पहचान करके जांच में जुटी गई है।


0 Comments