राजधानी से जनता तक/कोरबा: जिले के बालको शांति नगर परसाभट्ठा,नेहरू नगर ,रिंग रोड आदि क्षेत्र के लोगों द्वारा राठौड़ व कोयले के परिवहन से उत्पन्न ने समस्याओं को लेकर बालको प्रबंधन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जा रहा है तथा लोगों की मांग है कि इस विषय पर तत्काल सचिव स्तरीय जांच बैठाकर ठोस कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने शिकायत पत्र में बताया कि बालको प्रबंधन द्वारा राखड बांध से राखड़ एवं कोयले परिवहन से क्षेत्र में गंभीर पर्यावरण प्रदूषण फैल रहा है सड़क किनारे बड़े-बड़े पत्थरों का भंडारण प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है जिससे यातायात जाम की स्थिति बनती है, एवं वर्ष 2011 से शांति नगर के 87 परिवार जो बालकों द्वारा बनाया गया कूलिंग टावर से प्रभावित है उन्हें प्रबंधन द्वारा छल कपट कर आंशिक मुआवजा राशि की भुगतान टुकड़ों में कर संपूर्ण प्रभावित परिवारों का वर्तमान समय तक पुनर्वास रोजगार देने से वंचित रखा गया
*पर्यावरण विभाग नोटिस थमा कर की जाती है खानापूर्ति -
प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने पर्यावरण विभाग पर भी आरोप लगाते हुए बताया कि पर्यावरण कार्यालय कंपनी के हित में कार्य करता रहा है पर्यावरण विभाग द्वारा केवल कंपनी को नोटिस थमाने का काम किया जाता है मगर कार्रवाई के नाम पर शुन्य देखने को मिलता है पर्यावरण विभाग के इस रवैया से स्थानीय आम जनता को गंभीर पर्यावरण प्रदूषण की मार झेलने पड़ रही है जिसका असर यहां की जनता को उठाना पड़ रहा
इन सब मामलों को लेकर सचिव स्तरीय जांच कमेटी बनाकर पारदर्शिता पूर्ण जांच करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन स्थानिय लोगों द्वारा किया जा रहा है !
0 Comments