राजधानी से जनता तक
गरियाबंद/देवभोग -जिला गरियाबंद विकास खण्ड देवभोग में आज बड़ी खबर सामने सुनने को मिल रही हैं, गरियाबंद में कोरोना की दस्तक जिलें में 11 मरीज़, प्रदेश में 326 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाएं गए हैं। प्रदेश की पाजिटिवीटी दर 7.44% दर्ज की गई। विकास खण्ड देवभोग में आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय परिसर में एक कर्मचारी स्वीपर और 3 छात्राओं को जांच करने पर रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव बताई जा रही हैं।देवभोग विकास खण्ड में अब तक नए मरीज़ों की संख्या 11 पहुंच गए हैं। कुछ दिनों में एम.एम .आई. की पुष्टि के तहत ग्राम पंचायत माडा़गांव की एक महिला को कोरोना पाॅजिटिव बताई गई हैं। और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए देवभोग शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत बी.एम. ओ . डॉ सुनील रेड्डी ने कोटेक्ट ट्रेसिंग की कोरोना जाॅच शुरू की गई,रात 8.00 बजें तक 150 लोगों का स्वास्थ्य जांच पड़ताल हुईं थीं, जिससे 10 लोगों ने कोरोना पाॅजिटिव मिलें। डॉ रेड्डी के मुताबिक देवभोग विकास खण्ड में संक्रमण मरीजों की संख्या 11 हों गई है।माडा़गांव में 3,झाखरपारा में 4, व देवभोग में 4 लोगों को मिलाकर 11 लोग पाज़िटिव पाएं गए हैं। इस तरह आंकड़ा है पुरुष 2, महिला 9 व 5 वर्ष की बच्चें भी है।बी. एम.ओ.सुनील रेड्डी ने बताया कि कुछ ही दिनों से लगातार पानी वर्षा गिरने से व अचानक गर्मी होने से मौसमी वायरल फीवर
सर्दी, जुखाम, लोगों को हों रहा हैं। उपचार कराने के लिए शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आ कर इलाज कराने में लगभग 20 बैंड भर गई थी। हालात ऐसा स्थिति हो गई थी कि बैंच में लिटाकर ड्रिप चढ़ाना पड़ रहा था। प्रतिदिन 100 मरीज़ अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे। और अपने सुविधा देखकर नीजी क्लिनिक में भी इलाज किए। मौसमी बीमारी के बीच कोरोना का दस्तक ने अस्पताल प्रबंधन के साथ पीड़ितों की चिंता बढ़ रही हैं प्रात काल 11 बजे कोरोना की पुष्टि होने के पश्चात अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या घट गई हैं। यदि संक्रमित लोंग जांच से पाछे हटें तो सामान्य लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं।

0 Comments