राजधानी से जनता तक कोरबा: भारत देश संपूर्ण देश के संपूर्ण कामगारों श्रमिकों की समस्याओं एवं उसके समाधान को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के द्वारा कल 26 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी विशाल प्रदर्शन एवं आमसभा का आयोजन कर जिलाधीश के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया जावेगा।
भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि भारत देश के प्रथम क्रम का श्रम श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन पटना बिहार में दिनांक 7 8 एवं 9 अप्रैल 2023 को संपन्न हुआ, जिसमें अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत के संगठित व असंगठित क्षेत्र के समस्त कामगारों (श्रमिकों) के संबंध में गंभीर चिंतन एवं चर्चा किया गया तथा कामगारों में शोषण मुक्त एवं समता युक्त समाज का निर्माण कैसे हो, इस दृष्टि से कामगारों के लिए भारतीय मजदूर संघ ने अधिवेशन में सर्वसम्मति से 4 प्रस्ताव पास किए हैं। अखिल भारतीय मजदूर संघ के निर्णय अनुसार उपरोक्त प्रस्ताव की प्रतिपूर्ति हेतु संपूर्ण भारत में प्रत्येक जिला मुख्यालयों में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2023 को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन एवं आम सभा का आयोजन किया गया है, जिसे भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न उद्योगों/ महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया जावेगा। उसके बाद रैली के साथ माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम से जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया जावेगा।
जिला मंत्री ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के तारतम्य में 24 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ कोरबा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 26 अप्रैल 2023 को शाम 3:30 बजे से आईटीआई (तानसेन) चौक बालको रोड कोरबा के पास भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के द्वारा आम सभा आयोजन किया गया है, जिसमें जिला कोरबा के भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी एवं विभिन्न उद्योगों /महासंघ एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को, बिजली कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, निर्माण मजदूर संघ, राज्य कर्मचारी संघ, रेलवे कर्मचारी संघ, संविदा/ठेका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। आम सभा एवं प्रदर्शन के पश्चात जुलूस रैली की निकालकर माननीय प्रधानमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जावेगा। उन्होंने उपरोक्त धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकओं को शामिल होने की अपील की है।
0 Comments