राजधानी से जनता तक/रविन्द्र टंडन

बिलासपुर - शहर के बड़े बड़े नामी गिरामी और रसूखदार जुआरी निजी काम्प्लेक्स में बैठकर बड़े आराम से जुआ खेल रहे थे। जिनको यह लगा की यहाँ तक पुलिस नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन इनको क्या मालुम था की पुलिस से पकड़ाने के बाद फोटो भी खिंचवा कर शर्मसार होना पड़ेगा। 





दरसल सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की व्यापार विहार स्थित ग्वालानी चेम्बर निजी कमर्शियल काम्प्लेक्स के चौथे फ्लोर में जुआ चल रहा है। तभी पुलिस सादे ड्रेस में पहुंची और मौके पर छापा मारा जिसमे 8 जुआरी 52 परी से इश्क लड़ाते हुए पकड़ाए। जिनके पास से 59300 रूपये व ताश पत्ती के साथ गिरफ्तार किया गया है।पकडे गए रसूखदार जुआरी में जसपाल कुलचंदनी पिता हेमंत 54 साल हेमूनगर,मनोरंजन कुमार पिता देवी प्रसाद 53 साल निवासी अकलतरा, अर्जुन अग्रवाल पिता जी. एल. अग्रवाल 61 साल सरकंडा,किशोर ग्वालानी पिता बंशीलाल 55 साल व्यापार विहार,हरगोविंद पिता माधव चंद 54 साल जरहाभाठा,सुजीत कुमार पिता मोहन 54 साल जरहाभाठा,प्रकाश लतेज़ा पिता आर के लतेज़ा 55 साल व्यापार विहार,रमन चौकसे पिता गोपाल 62 साल टिकरापारा को पकड़ा गया है। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन,थाना प्रभारी व टीम मौजूद रही। आपको बता दे की रसूखदार जुआरी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अपने आपको छुडाने के लिए एप्रोच तक लगवाए,यहाँ तक नेतागिरी भी करवाई लेकिन किसी की भी एक नहीं चली बल्कि सभी जुआरियो पर कार्रवाई हुई।