तेज राम चौलिक राजधानी से जनता तक /न्यूज 

महासमुंद - ग्राम चिंगरौद में लो वोल्टेज के प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं ग्रामीणों के साथ मिलकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन ग्रामीण व स्थानीय निवासी सीतल साहू व अन्य ने कहा कि लोड के मुताबिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण सूर्य के ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है। रात के समय कहीं आना-जाना भी लोगों के लिए दुश्वार हो गया है। बच्चों की शिक्षा पर इससे बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही रात के समय चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं का भी डर बना हुआ है। 





भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पाने के कारण बुरा हाल हो रहा है। दिन की भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए जहां पेड़ों की छांव का सहारा लेना पड़ता है, वहीं रात को तारों की छांव में रात काटनी पड़ रही है। कई बार इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कई महिनों से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या गर्मी में काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पंखे, कूलर टीवी, फ्रिज जैसी जरूरी चीजों को इस्तेमाल करना तो दूर की बात है, रात को खाना बनाने जैसे काम भी दीपक की रोशनी में निपटाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। समस्या से राहत पाने के लिए लोग बिजली विभाग के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं। तब जाकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के साथ मिलकर ग्रामीणो ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा कर इंजीनियर वर्मा को फोन काल के माध्यम से बात कर मांग है कि जल्द पर्याप्त लोड के मुताबिक गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या से राहत दिलाई जाए वर्मा ने आश्वासन देते हुए जल्द जल्द समस्या का समाधान करने को कहा