*लगभग 10 दिनों पूर्व भाजपा छोड़ भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े के गृह निवास में उपस्थी होकर कांग्रेस पार्टी का थामा था दामन।*
मोहन प्रताप सिंह
सुरजपुर/भटगांव:-- जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत भटगांव मंडल के खोपा चौक में लगाए गए हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा समर्थित फ्लेक्सी को फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे कांग्रेस के कार्यकर्ता को भाजपा की फ्लेक्सी फाड़ते देख लिया गया है हालांकि वह मौके से फरार हो गया।
फ्लेक्सी फोटो वाले पोस्टर फाड़ने वालों कांग्रेस कार्यकर्ता लक्ष्मीपुर निवासी बृजेश मानिकपुरी के खिलाफ भाजपाइयों ने करंजी चौकी पहुँच एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही फ्लेक्सी फाड़ने के बाद कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।
जानकारी हो कि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य वीरपुर निवासी लक्ष्मी राजवाड़े ने खोपा में चैत्र नवरात्र, हिंदू नव वर्ष की होर्डिंग्स लगवाई थी। जिसमें जिला एवं प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं का फोटो लगा हुआ था वही भगवान श्री राम जी का भी छायाचित्र लगा हुआ था जहा रविवार की रात लगभग नौ बजे बृजेश मानिकपुरी और उनके अन्य साथियों के द्वारा फाडा जा रहा था इस बीच स्थानीय ग्रामीणों ने देख लिया और मौके पर ही दबोच लिया हालांकि उसके बाद भी वह भागने में सफल रहा।
भाजपा द्वारा क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बुरी तरह से बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट में वे भाजपा के पोस्टर फाड़ने पर उतारू हो गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से भाजपा कार्यकर्ता लगातार भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर फाड़े जाने की शिकायत कर रहे हैं। कई स्थानों पर तो भाजपा के पोस्टर फाड़ कर कांग्रेस के पोस्टर लगाए गए हैं। इस तरह के हथकंडो से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा। अगर कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के विकास को तरजीह दी होती तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा के पोस्टरों पर अपना गुस्सा न उतारना पड़ता।
दूसरी ओर भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य इरफान अंसारी के द्वारा भी करंजी चौकी में शिकायत दर्ज कराया है कि दतिमा-करंजी मार्ग में लगाए जा रहे होर्डिंग्स में फ्लेक्सी को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बार-बार फ्लेक्सी फाड़ दी जा रही है। अंजाम को उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
*पोस्टर फाड़ने वाला नेता लगभग 10 दिन पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुआ था शामिल:--------------
बताया जा रहा है कि पोस्टर फाड़ने वाला कांग्रेस नेता बृजेश मानिकपुरी लगभग 10 दिन पूर्व ही भाजपा को छोड़कर स्थानीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के कार्यशैली से प्रभावित होकर भटगांव क्षेत्र के स्थानीय नेताओं की अगुवाई में स्थानीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के गृह निवास में उपस्थित होकर स्थानीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के समक्ष थामा था कांग्रेस का हाथ जो पूर्व में भाजपा मंडल भटगांव युवा मोर्चा का मंडल के टीम में कई महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान रह चुका है।
शिकायत करने वालों में लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, भाजयुमो जिला मंत्री संतलाल प्रजापति, किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर राजवाड़े, इरफान अंसारी, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, पारस पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments