राजधानी से जनता तक/न्यूज
देवभोग -जिला गरियाबंद विकास खण्ड देवभोग में आज शाम 5 बजे तेज़ गति से हवा पानी गिरने व आकाशीय बिजली गाज गिरने के बजह से ग्राम पंचायत कोसोमकानी उचित मूल्य दुकान में हजारों परिवारों की रखीं गई थी चावल, शक्कर,नमक जल कर राख हो गई।इसकीं जानकारी ग्रामीणों ने सरपंच जी को अवगत करवाया गया, सरपंच जी ने न्यायालय तहसीलदार देवभोग,व खाद निरीक्षक अधिकारी को जानकारी दी गई, इन मौके पर पुनः घटना स्थल ग्राम पंचायत कोसोमकानी को पहुंचे, अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर देखें वारदात को, न्यायालय तहसीलदार साहब जी ने ग्रामीणों से इस संबंध में चर्चा किए गए।
ग्राम पंचायत कोसोमकानी के सरपंच कार्तिक राम यादव ने कहा कि इस गोदाम में तीन गांवों कोसोमकानी,नवागुडा़,व उपरपीटा के ग्रामीण जनों का राशन खाद, चावल,शक्कर व नमक रखीं गई थी, अचानक आकाशीय बिजली गाज गिरने से गोदाम में रखीं हुईं राशन खाद पदार्थ जल कर राख हो गई। बड़ी दुखद वाली घटना है।देवभोग विकास खण्ड में यह पहली बार ऐसे घटना घटित हुई हैं।जो कि कभी भी ऐसे घटना सुनाई नहीं हुई थी।घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सभी ग्रामीण लोगों को भरोसा जताया गया कि इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत करवाईं जाएगी और दुबारा आप लोगों के लिए राशन खाद चावल शक्कर नमक शासन-प्रशासन पुनः व्यवस्था करेगी, आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।चुकी यह प्रकृति से घटनाएं हुई हैं।

0 Comments