राजधानी से जनता तक/ न्यूज
गरियाबंद :- भारतीय जनता पार्टी के धमतरी विधायक रंजना साहू की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें विधायक को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें मैनपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
आपको बता दें कि आज बिंद्रानवागढ़ के भाजपा विधायक डमरुधर पुजारी जी के बेटे के शादी का आशीर्वाद समारोह का आयोजन रखा गया है, इस वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धमतरी के विधायक रंजना डीपेंद्र साहू अपनी कार से निकली थी एवं रास्ते में झरियाबाहरा से तौरेंगा के मध्य दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें विधायक रंजना साहू को मामूली चोटे आई है उन्हें तत्काल नजदीकी मैनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

0 Comments