मोहन प्रताप सिंह
उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से नाराज़ कार्यकारणी ने किया सामूहिक इस्तीफा देने का पेशकश - चांदनी बिहारपुर
राजधानी से जनता तक. सुरजपुर/:--जिले के चांदनी बिहारपुर में राजनीति चरम पर है जहां उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पदाधिकारियों ने बताया कि लेटर के माध्यम से बताया है की राजनीतिक दल में अध्यक्ष पद का चुनाव 2 साल में किया जाता है किंतु चांदनी बिहारपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव पिछले 8 वर्षों से नहीं हुआ है जिसको लेकर कांग्रेस के समर्पित तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता लगातार एक ही व्यक्ति मन्देश गुर्जर को अध्यक्ष पद की कमान सौंपने से नाराज़ वही नाराजगी यही नहीं रुकती अगर इस बार इनकी मांगों को संज्ञान में लेकर उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो सामूहिक इस्तीफे की भी पेशकश की गई है इनके द्वारा।
एक ही व्यक्ति को लगातार उप ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज़ हैं चांदनी बिहारपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी:----
चांदनी बिहारपुर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बताया की एक ही व्यक्ति को लगातार अध्यक्ष बनाया जाता है जहा पिछले 8 वर्षो से ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव ही नहीं हुआ वही बात बस यहीं नहीं रुकती नेतृत्व हो रहे संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं से वर्तमान अध्यक्ष न तो किसी भी प्रकार का संबंध रखते हैं ना तो सहयोग करते हैं ना पार्टी में चल रहे किसी भी प्रकार की कार्यक्रम में सम्मान नहीं करते हैं ऐसे में संगठन के कोई भी पधाधिकारी और कांग्रेस के कार्यकर्ता कैसे काम कर पायेगा और कैसे योजनाओं, रीति नीति और विचार धारा को आम जनता तक पहुंचा पायेगा जब संगठन के अध्यक्ष का किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त नहीं होगा।
क्षेत्रीय विधायक व जिला अध्यक्ष को अवगत कराने के बाद भी नहीं लिया गया संज्ञान:-----
इस विषय को लेकर चांदनी बिहारपुर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवती राजवाड़े से मुलाकात कर इस मामले से अवगत कराया गया और बताया कि मंदेश गुर्जर लगातार तानाशाही रवैया से कार्यकर्ताओं से व्यवहार करता है तथा अपने ग्रुप के साथ प्रशासन में चल रहे काम में खुद का लाभ देखते हुए कार्य करता है क्षेत्र के विधायक से लगभग 2 सालों से यह मांग कर रहे हैं कि 8 साल से एक ही व्यक्ति के नेतृत्व में सभी का समावेशी विकास नहीं हो पा रहा है इस संबंध में बार-बार क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ राजवाड़े और जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े से गुहार लगाते रहे बावजूद इसके मंदेश गुर्जर से मिलीभगत कर न जाने किस मुंह से विधायक पारस नाथ राजवाड़े इस पर ध्यान नहीं देते।
आगामी विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पूर्व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का नाराज होना ले सकता है गंभीर रूप:----
छत्तीसगढ़ में लगभग 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने को है और ऐसी स्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का नाराज होना कांग्रेस के लिए गंभीर परिणाम ला सकता है वैसे भी चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है जहां कांग्रेस अपनी वोट बैंक बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है लेकिन तमाम मेहनत करने के बावजूद भी स्थिति सही नहीं हो पा रही है जो सत्ता शासन में होने के बावजूद पिछली बार कांग्रेस को जिला पंचायत उपचुनाव में अच्छे खासे वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था और अब विधानसभा चुनाव पूर्व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का नाराजगी जाहिर करना अगर उनकी बातों को ना माना जाता है तो सामूहिक इस्तीफा देना पार्टी के लिए एक गंभीर परिणाम बन सकती है जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जैसे स्थानीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े व जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े पर आरोप लगाया है कि पूर्व में शिकायत करने के बाद भी बड़े नेताओं के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
ऐसी स्थिति को देखते हुए चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर एक पत्र तैयार किए जिसमें 2 शर्तें रखी गई है पहला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंदेश गुर्जर को अध्यक्ष पद से हटाया जाए या फिर हम सभी का सामूहिक त्यागपत्र स्वीकार किया जाए यह पत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला प्रभारी मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े, ओड़गी ब्लॉक अध्यक्ष गौतम कुशवाहा तथा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मंदेश गुर्जर को देकर अपनी बातों से अवगत कराया वही मीडिया के माध्यम से इस विषय पर जानकारी लेने के लिए जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन जिला अध्यक्ष के द्वारा फोन उठाना उचित नहीं समझा गया।
बयान
जो लेटर लिखा गया है कमेटी के सदस्यों के द्वारा उप ब्लॉक अध्यक्ष के नाम से लिखा गया है प्रतिलिपि में नाम होना अलग बात होता है और ब्लॉक चांदनी बिहारपुर का गठन किया ही नहीं गया है, ब्लॉक घोषित ही नहीं हुआ है।
:--पारसनाथ राजवाड़े विधायक भटगांव एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन।*
0 Comments