राजधानी से जनता तक /न्यूज
तेजराम चौलिक/ महासमुंद - प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पिथौरा ब्लॉक ईकाई की निर्वाचन कल दिनांक 21 मई को 11 बजे से शाम 4 बजे तक पिथौरा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सांस्कृतिक भवन में रखा गया है। जिसमें वरिष्ठ ब्लॉक कमेटी के साथ युवाप्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ तथा शिक्षा प्रकोष्ठ ,संस्कृति प्रकोष्ठ का निर्वाचन/ मनोनयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला सरंक्षक एस चंद्रसेन सेवानिवृत्त उपसंचालक शिक्षा विभाग तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजमहंत पी एल कोसरिया सतनाम पंथ, जिलाध्यक्ष विजय बंजारे,जिला उपाध्यक्ष सत्यानंद जेंड्रे व जिला सचिव रेखराज बघेल की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
पिथौरा ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी के रूप में श्री भोजनाथ मधुकर जी जिला सहसचिव, डॉ विजय चतुर्वेदी जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, तरुण व्यवहार जी जिलाध्यक्ष युथ व तेजराम चौलिक जी जिला सचिव युथ के साथ शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री राजेश रात्रे जी, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के सोनटके जी एवं महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर जी निर्वाचन कार्य हेतु उपस्थित रहेंगी . निर्वाचन कार्यक्रम के बाद जिला सरंक्षक श्रीमती एस चंद्रसेन जी सेवानिवृत्त उपसंचालक शिक्षा विभाग व जिला उपाध्यक्ष सत्यानंद जेंड्रे जी सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक ,श्री सुधाराम निराला जी सेवानिवृत्त प्रबन्धक व् वरिष्ठ समाजसेवी बरतराम खूंटे जी का प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला शाखा के तरफ से सम्मान किया जायेगा। ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया जी ने एस अवसर पर समाज के युवा महिला व वरिष्ठ ग्राम प्रमुखों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए व पूरे छत्तीसगढ़ में रचनात्मक कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व समाज के हक अधिकार, लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने वाले एक मात्र संगठन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने अपील किया गया है

0 Comments