आप जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव के सघन जन सम्पर्क से लगातार पार्टी मे लोगों का प्रवेश जारी....!!

 

विधानसभा क्षेत्र 36 चंद्रपुर।आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर के नविन जिला सक्ति के आखिरी छोर मांड नदी के किनारे ग्राम पंचायत बिरहाभांठा ,पलसदा में जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व मे जन सम्पर्क अभियान के तहत " एक मौका केजरीवाल को" के उद्देश्य के साथ गाँव - गाँव अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों को पार्टी से सम्बन्धित रीति नीति की जानकारी दी गई। 

जिसमे गाँव अधिकांश पुरुष वर्ग व नव युवक के साथ हि महिला समूह की महिलाओं ने अपना समर्थन जताया और महिला 10 समुह ने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव के समर्थन में पार्टी से जुड़ें .जिनके नाम इस प्रकार हैँ नवा अंजोर महिला समुह, दुर्गा महिला समुह, गौरी महिला समुह, तुलसी महिला समुह, शारदा महिला समुह, नाथलदाई महिला समुह, चंद्रहासनी महिला समुह, भारत माता महिला समुह, शिव महिला समुह, और आशा महिला स्व सहायता समुह की महिलाओं ने पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर और एक मौका केजरीवाल जी को, बदलबो छत्तीसगढ़ के साथ पार्टी में शामिल हुये।

Post a Comment

0 Comments