ग्रामीण वनांचल क्षेत्रों में भी हो सिटी बसों का संचालन - सैदर खान



राजधानी से जनता तक/कोरबा: बढ़ती महंगाई के दौर पर लोगों को सफर कम खर्चे में हो इसके लिए कोरबा जिले में सिटी बस का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ उठाकर लोग कम पैसों में एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिले के सुदूर ग्रामीण वनांचल क्षेत्रों में अब भी ग्रामीण अधिक पैसे देकर वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं ।
उक्त समस्या को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य एवं गढ़ मंडल प्रभारी सदर खान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास आय के साधन अधिक ना होने की वजह से उन्हें सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में अगर सिटी बस का संचालन जिले के ग्रामीण वनांचल क्षेत्र जैसे रूमगड़ा जामबहार, चूईयां,अजगर बहार, सतरंगा होते हुए लेमरू तक सिटी बसों का संचालन जिला प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments