ये चुनावी आगाज है साहब,, किसी को छट्टी का दूध तो किसी को जन्म दिन याद दिला देती है.....!!



चंद्रपुर।। छत्तीसगढ़ मे कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है,जिसके फलस्वरूप प्रत्येक पार्टी चाहे वह BSP हो,BJP हो,JCCJ हो या कांग्रेस पार्टी सभी कार्यकर्ता व नेता अपने अपने क्षेत्रों मे जन सम्पर्क शुरु कर दिये है ।

कल तक जो नेता सोये हुए थे वो आज बड़ी बड़ी चुनावी डिंगे हॉकते नजर आ रहे है, कोई किसी विपक्षी पार्टी के नेता को चुनावी सभा सम्बोधित करने के दौरान छट्टी की दूध याद दिलाएंगे कहता है तो कोई और कुछ,,,,

 ऐसा हि वाकिया चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक का भी उजागर हुआ है ,जो विगत कई वर्षो के बाद 2023 मे जन्म जागृत हुए हैं। ये कोई आम बात नही ये केवल और केवल चुनावी आगाज है जो विधायक को विधानसभा कार्यकाल के 4 साल बाद अपनी जन्मदिन की याद आयी है ,और जो जन्मदिन पर भीड़ दिखाई गई उसमे भी वरिष्ठ कार्यकर्ता कहीं खो गए थे शायद..! 

विश्वस्थ सूत्रों के अनुसार जो भीड़ जुटाई गई थी उन्हे आस- पास के गाँवो से गाडी खर्च वहन करके बुलाया गया था।

ये ऐसे चेहरे हैं कांग्रेस पार्टी के जो 4 साल के कार्यकाल की तो उम्मीद नही वरन अपने जन्मदिवस पर भी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न समेट सके।

अब देखना ये होगा की आगामी विधानसभा चुनाव मे पुनः पार्टी प्रत्यासी बनाती है तो कुर्सी भी समेट पायेंगे या नही....!!

सच कहते है राजनीतिज्ञ :-

ये चुनावी आगाज है साहब,, किसी को छट्टी का दूध तो किसी को जन्मदिन याद दिला देती है।।

Post a Comment

0 Comments