डोहल में पुलिया निर्माण होने पर किसानों के बीच हर्ष का माहौल बना

संवाददाता -चरण सिंह क्षेत्रपाल 

राजधानी से जनता तक। न्यूज गरियाबंद।देवभोग- जिला गरियाबंद अंतर्गत विकास खण्ड देवभोग के ग्राम पंचायत डोहल में किसान बहुत तरस रहे थे पुलिया को सरपंच पंच के पहल से कार्य पूर्ण हो पाई है,अब किसान के खेतों में जल भराव के समस्या से मिलेगी मुक्ति। डोहल में निवासरत किसान हैं कमलू पोटी,मनीराम ,चुमन,कमल,साधु राम से चर्चा करने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा ,कि लंबे समय से जमीन में जल भराव हो जाने के कारण खेतों में कृषि कार्य करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था , बहुत लंबे समय के अंतराल में मांग के पश्चात आषाढ़ महीनें आने के पहले ही पुलिया का निमार्ण हो गया है,




जिससे आवाजाही के साथ - साथ किसानों के कृषि कार्य में अब सुविधाएं होगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम छत्तीसगढ़ के तहत 4.8 लाख की स्वीकृति राशि से बना हुआ है। मनरेगा योजना से क्षेत्र मे पंचायतों द्वारा सैकड़ों जगह पुल पुलिया स्वीकृति कर क्षेत्र मे होने वाले जल भराव के समस्या व आवागमन के सुविधाओं का प्रयास कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है।डोहल पंचायत में भी कुछ वर्षों से किसान अपने खेतों में जल भराव के समस्या से काफी जूझ रहे थे, 2 से 3 फीट पानी खेती में जमा हो जाने के कारण धान का फसल खराब हो जाया करता था ,लेकिन अब बरसात से पहले ही किसानों को मिला पुलिया की सौगात अब समय पर पुल बनने से किसानों के चेहरे में खुशीयों का माहौल बनीं हुई है।




Post a Comment

0 Comments