अधिकारी और जिम्मेदारी
मुखिया का दायित्व निर्वहन करते हुए सभी वर्ग सभी समुदाय और जन-जन की भावना के अनुरूप अपना कर्तव्य निर्वहन कर एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी की पहचान यूं ही नहीं मिल जाती,सरकार की योजनाओं को ईमानदारी के साथ क्रियान्वयन की जिम्मेदारी के अतिरिक्त शासन के निर्देश तय कार्यक्रमों से अलग कुछ कर दिखाने की सोच जहां एक प्रशासनिक अधिकारी को जनमानस के दिलो-दिमाग में प्रतिष्ठित करता है तो दूसरी तरफ अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा के साथ सरकारी संसाधन व साधन सुविधाओं को उपयोग में लाने का तथा इसका लाभ जरूरतमंद लोगों को दिलाना भी अधिकारी की प्रशासनिक चुस्ती को दर्शाता है।
जनकल्याणकारी योजनाओं की कमी नहीं है बस उन योजनाओं को जिनके लिए बनी है उन लोगों तक उसकी जानकारी के साथ साथ उन योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंद को दिलाना यह एक सच्चे अधिकारी की पहचान है शासन के आदेशों का पालन कागजों में ही कर दिया जाता है जो की जमीनी स्तर पर भी स्पष्ट दिखना चाहिए, रही बात राजनीति की तो "फलना-फलना पार्टी ने अपने शासनकाल में ये किया वो किया" ऐसी बातों का सिलसिला चलता रहेगा।
एक सच्चा अधिकारी अधिकतर सिद्धांतवादी होते हैं जिनकी मानसिकता ही अपनी जिम्मेदारी और अपने अधिकारों का सदुपयोग कर देश और देशवासियों को उनका अधिकार दिलाना है।।
धर्मेंद्र महंत(पत्रकार)
जिला प्रमुख रायगढ़
छत्तीसगढ़ ( दैनिक राजधानी से जनता तक)

0 Comments