प्रमोद कुमार सोनवानी कि रिपोर्ट
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 16 मार्च 2023/ जीपीएम पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में जिला जीपीएम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का कार्यक्रम प्रत्येक दिवस जिले के अलग-अलग स्कूलों में जाकर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही में कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, गुड टच बैड टच, महिलाओं से संबंधित अपराध एवं अभिव्यक्ति एप्स के संबंध में विस्तृत जानकारी देखकर ऐप डाउनलोड कराया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अशोक वाडेगावकर ने छात्र छात्राओं से कहा कि यथा संभव सोशल मीडिया से दूर रहे, पढ़ाई में ध्यान दें,अपना भविष्य बनाएं।
साइबर सेल के मनोज हनोतिया ऑनलाइन फ्रॉड, महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य शोभा पाठक प्रतिभा जैन अमिता शिक्षा निकेतन के डायरेक्टर मोनी चट्टोपाध्याय विद्यालय के प्राचार्य बृजेश वर्मा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं साइबर सेल प्रभारी सौरभ सिंह मरवाही थाना प्रभारी लता चौरे महिला सेल प्रभारी सत्या सिंह महिला आरक्षक रेशु गौतम शकुनवती मार्को आरक्षक मोतीराम पैकरा देवनारायण राठौर उपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
0 Comments