बेटी रश्मि ने नीट परीक्षा 2023 में भैयाथान सहित सूरजपुर जिले का बढ़ाया गौरव।

मोहन प्रताप सिंह 

राजधानी से जनता तक. सुरजपुर/:--  सूरजपुर जिले के युवाओं में ‌नौवीं क्लास से ही नीट की तैयारियों को लेकर जुनून पैदा हो जाता है। अभिभावक अपने बच्चों को बिलासपुर और कोटा भेज कर सपना साकार करने का प्रयास करते हैं। सूरजपुर अंचल के 100 से अधिक बच्चे नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। 

दिन प्रतिदिन छात्रों की मेडिकल कि बढ़ती रुचि  की मुख्य वजह अंचल में स्वास्थ्य को लेकर अच्छी सुविधाएं ना होने से होनहार युवाओं में जुनून जाग रहा है। इस बार नीट 2023 में सूरजपुर से सर्वाधिक बच्चों ने सिलेक्शन कराया है। सभी बच्चों ने सूरजपुर जिले में रहकर 12वीं तक पढ़ाई की। कुछ बच्चों ने पहली बार में सफलता प्राप्त की है।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) 2023 का परिणाम बुधवार को आया। ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर के  छात्रा ने इस परीक्षा में सूरजपुर जिले का नाम रोशन किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रश्मि सिंह पिता आनंद सिंह जो की ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर में पढ़ाई की है। उन्होंने 543 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंकिंग में एक अच्छा स्थान प्राप्त किया है वही छात्रा रश्मि सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल को दिया है छात्रा ने बताएं की माता-पिता के सहयोग और स्कूल की मार्गदर्शन में मुझे यह सफलता प्राप्त हुई है और मै प्रयास करूंगी की एक अच्छे डॉक्टर बनकर लोगों का सेवा कर सकू। प्राचार्य ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर  एवं समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बेटी रश्मि सिंह ने अपने माता-पिता, स्कूल और जिले सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए जनपद पंचायत भैयाथान का मान सम्मान बढ़ाया है जिनके पिता आनद प्रताप सिंह ग्राम पंचायत सचिव के रूप में जनपद से जुड़े हुए जहा उनका मान सम्मान हमारा पूरा जनपद पंचायत भैयाथान का मान सम्मान बढ़ना है जनपद पंचायत भैयाथान का पूरा परिवार बेटी रश्मि सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
विनय कुमार गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत भैयाथान, जिला सुरजपुर, छत्तीसगढ़।

Post a Comment

0 Comments