लैलूंगा नगरी रामनवमी के पावन पर्व में भगवा की धूम

धर्मेंद्र महंत

लैलूंगा - दिनांक 30/03/ 2023 को जहां पूरे भारतवर्ष में रामनवमी की धूम रही वही लैलूंगा नगर में भी रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म विशेष कर हिंदुओं के बीच की अखंड एकता और भगवान श्री राम के प्रति भक्ति की दीवानगी चरम सीमा तक दिखाई दी! 



            

शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भगवा की ऐसी धूम रही की सड़कों में वाहनों को आने जाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और पुलिस प्रशासन को भी, इस क्रम में सबसे पहले रामनगर स्थित राम मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना कर श्री हनुमान मंदिर राइस मिल से विशाल रथ में भगवान राम, लक्ष्मण,सीता,हनुमान जी की प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो अग्रसेन चौक से होते हुए बैरियर चौक. अटल चौक होते हुए बाजार पारा स्थित राधाकृष्ण मंदिर तक गई जहां आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया भगवान राम की शोभायात्रा में बच्चे बूढ़े जवान हर कोई हर्षोल्लास से सम्मिलित रहे इस वर्ष भी रात में रामनवमी के अवसर पर हर घर में भक्तों ने अपनी अपनी श्रद्धा से दीप प्रज्वलित किए ! भगवान राम की शोभायात्रा में हिंदू एकता परिषद एवं अन्य संगठन का भारी योगदान रहा!!!!




Post a Comment

0 Comments