राष्ट्रीय किसान कॉंग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ने जताई शासन व PWD विभाग पर नाराजगी



राजधानी से जनता तक। फगुरम /सक्ती : फगुरम क्षेत्र सुर्खियों में बनी आज एक और समाचार सामने आ रहा है नवगठित जिला सक्ति के चंद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत फगुरम की जंहा फगुरम से डभरा मुख्य मार्ग के बगल में किशोर कुमार राठौर का घर है जो लंबे समय से कॉंग्रेस कार्यकता व वर्तमान में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के मालखरौदा ब्लाक अध्यक्ष पद पर हैं, वहीं दो दिनों से हुए झमाझम बारिश के पानी उनके घर व दुकान के अंदर भर गया, वही उन्होंने इस बात की जानकारी मुख्य मार्ग के विभागीय अधिकारी व क्षेत्र के विधायक को दी परन्तु इसका कोई समाधान नहीं निकला। वही इस विषय मे किशोर राठौर ने शासन व विभागीय अधिकारी पर नाराजगी जताई है।

Post a Comment

0 Comments