मालखरौदा_चंद्रपुर।।भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रत्येक सफल प्रयास व योजनाओं का आज संपूर्ण समाज लाभ ले रहा है। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अपनी योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचाने में असफल रही जिसका प्रमुख कारण कहीं न कहीं उनके जिम्मेदार नेता, कार्यकर्ता ही होगें। जबकि छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजनाओं का हर घर आंगन, प्रति व्यक्ति तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।
प्रत्येक अप्रत्यक्ष बीमारियों शक्तियों से लड़ कर चल रहें हैं ये भी नरेंद्र मोदी जी के सफल प्रयास से ही संभव हुआ है अति अल्प समय में सशक्त कदम उठाकर लाॅकडाउन करना और वैक्सीन की तैयारी कर प्रति व्यक्ति का टीकाकरण कराना निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सफलतम प्रयास और सूझबूझ का परिणाम है।आज समाज के प्रत्येक छोटे बड़े सभी व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। चाहे वह किसान सम्मान निधि की बात हो या प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रत्येक हितग्राहियों की मुफ्त राशन की हो,इन सभी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को देती है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक संगठन मजबूती और दमखम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 16/06/2023 को चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा मंडल के सदभावना भवन में विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया और आयोजन में उपस्थित लाभान्वित हितग्राहियों को श्रीफल और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री कृष्ण कांत चंद्रा जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पितांबर पटेल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अमृत लाल साहू जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गोपी सिंह ठाकुर जी, विधानसभा प्रभारी श्री पवन अग्रवाल जी,कवि शरण वर्मा जी, रंजीत अजगल्ले जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार चंद्रा जी, मंडल अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र यादव जी, सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम को बहुरानी रुपा सिंह देव सहित समस्त पदाधिकारीयों द्वारा सम्बोधित किया गया।


0 Comments