राजधानी से जनता तक/कोरबा: अखिल भारतीय मजदूर संघ के कार्य योजना अनुसार विगत 16 जून को केंद्रीय पदाधिकारियों अखिल भारतीय मंत्री द्वय श्री रामनाथ गणेशे, एनटीपीसी उद्योग प्रभारी एवं श्री राधेश्याम जयसवाल, बिजली उद्योग प्रभारी के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मध्य क्षेत्र) श्री सुनील किरवई जी का मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने के बाद प्रथम बार कोरबा जिला प्रवास हुआ। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं संगठन मंत्री के द्वारा कोरबा जिला भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न उद्योग/यूनियनों के कार्यकर्ताओं की *नेतृत्व विकास कार्यशाला* के तहत उद्योगशः बैठक ली गई, जिसमें भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बालकों कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी महासंघ (उत्पादन व वितरण) एवं एनटीपीसी मजदूर संघ के अध्यक्ष, महामंत्री सहित पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के उपाध्यक्ष एवं बिजली उत्पादन के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश कुमार साहू एवं संचालन जिला मंत्री नवरतन बरेठ के द्वारा किया गया।। उपरोक्त बैठक के दौरान पदाधिकारियों के द्वारा सभी उद्योगों की वर्तमान स्थिति, उद्योगों में यूनियन की स्थिति एवं कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी लिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मजदूर संघ के मंत्री एवं एनटीपीसी उद्योग प्रभारी श्री रामनाथ गणेश जी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लगातार दो बजट में केंद्रीय सेक्टर को बेचने का लक्ष्य रखा जा रहा था। सप्रंग सरकार की गलत नीतियों के कारण ही 2003 विद्युत विधायक लाया गया एवं लगातार सरकारी उपक्रमों में घाटा हुआ। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा लगातार सरकार की गलत नीतियों एवं निजीकरण का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ के विरोध के कारण ही विगत बजट में निजीकरण या केंद्रीय सेक्टरों को बेचने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया। और भारतीय मजदूर संघ लगातार सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती रहेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील किरवई जी ने कहा कि जिस प्रकार पेड़ में पत्ते का महत्व है, उसी प्रकार संगठन में कार्यकर्ता का भी महत्व होता है। भारतीय मजदूर संघ का दूसरा रूप ही जड़ है। संगठन को चलाने के लिए समर्पण एवं आपसी सामंजस्य का होना जरूरी है। पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र एवं उद्योग की पूरी जानकारी होना चाहिए संगठन पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सभी का योगदान होता है। आकृति एवं प्रकृति ही कार्यकर्ता का मुख्य लक्षण होना चाहिए। शुद्ध व सात्विक प्रेम ही संगठन का आधार है। संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में आत्मीयता होनी चाहिए एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता ग्रहण करना जरूरी है । बैठक में संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मजदूर संघ के मंत्री व उद्योग प्रभारी श्री राधेश्याम जायसवाल जी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश ही नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा स्वतंत्र श्रमिक संगठन है, जो कि L20 की बैठक में प्रतिनिधित्व कर रहा है और अध्यक्षता करने का सौभाग्य भारतीय मजदूर संघ को मिला है इस अवसर पर उनके बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दिया। उपरोक्त नेतृत्व कार्य विकास कार्यशाला में इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी श्री लक्ष्मण चंद्रा, जिला प्रभारी श्री सतीश राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप यादव, श्रीमती स्नेहलता पटेल, जिला बीएमएस के मनमीत सिंह, हेतराम खूंटे, आशीष कुंभकार, सत्य प्रकाश गांधी गुप्ता, एसईसीएल से अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा, महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी, संयुक्त महामंत्री रंजय सिंह, दादू लाल राठौर, राजेंद्र यादव, रमेश गुरुद्वान, कुलदीप कुमार, अशोक कुमार सहिस, बालकों से अध्यक्ष रामलाल चंद्रा, महामंत्री हरीश सोनवानी, सुंदर चौधरी, प्रशांत संडे, पवन शर्मा, मूंग राम साहू, अजय निराला, डायमंड निर्मलकर, बिजली उत्पादन से अध्यक्ष केदार राठौर, संयुक्त महामंत्री शब्बीर मेमन, डी वेंकट राव, नारायण प्रसाद राठौर, कांशीराम चंद्रा, गुरु चरण सिंह चंद्रा, पवन ठाकुर, के एन यादव, डीके वैष्णव, खगेश कुमार साहू, सिद्धार्थ पांडे, एनटीपीसी से अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, महामंत्री महेंद्र ठाकुर, भरत राम साहू, जीपी सोनवानी, नेताम जी, सहित सभी उद्योगों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments