दुर्ग/:-- जिले के शोएब अहमद नगर निगम दुर्ग में कर्मशाला अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं जो निगम कर्मशाला में डीज़ल से लेकर अन्यमशीनों में बड़ी हेरा-फेरी करके लाखों का भ्रष्टाचार करना ही नहीं अपने कुछ निगम सहकर्मयो के साथ संविदा भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेकर नियमविरुद्ध भर्ती करने में इन सभी आरोपों में लिप्त पाया गया है। 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में लगभग 80 लोगों से पैसे ले लिए गए, जिन्हें नौकरी नही मिली निगम शिकायत करने पहुँचे तो मामले का खुलासा हुआ। भ्रष्ट व असमाजिक कार्यों में लिप्त शोएब अहमद को लेकर कार्यालयीन समय पूर्ण होने के बाद रात्रि में निगम परिसर में ही बैठकर शराब पीना व असामाजिक कृत्य की भी शिकायत आती रही है।
निगम में कार्यरत कुछ युवतियों के साथ निगम अंतर्गत कार्यो के ऐवज में अनाचार की शिकायतें भी मिलती रही है। अनुकंपा नियुक्ति में कार्यरत यह व्यक्ति निगम में अनेक भ्रटाचार में लिप्त है। बहुत ही कम समय मे इसने बेहिसाब अवैध सम्पति बनाई है कही एक आलीशान घर 25 लाख की टाटा सफारी, 20 लाख की ग्रैंड विटारा और भी अनेक अवैध संपत्ति इतने कम समय मे एक सरकारी कर्मचारी के लिए कही न कहीं संदेह के दायरे में लाता है। लड़कियों को महँगे होटलों में ले जाना, पब ले कर जाना और अय्याशी करने की खबरें भी आती रही है। ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से दुर्ग निगम बदनाम होती जा रही है।
0 Comments