सामाजिक अंकेछण अधिकारी ही रहते हैं अपने पंचायत से नदारत

लेकिन जमीनी स्तर मे देखे तो कुछ कर्मचारी अधिकारी के अपने कर्तब्यओं का सुचारु रूप से निष्पक्ष निरिक्षण ना  कर अपने पंचायत से रहते है  गोल  l

मामला जनपद पंचायत घरघोड़ा, व जनपद पंचायत लैलूंगा जिला रायगढ़ का है जंहा निम्न ग्रामपंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य हेतु अनेकों दल गठित  किया गया है जंहा महत्मा गाँधी रास्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी  योजना का सत्र 2021-22 व 2022-23 में सम्पादित हुए कार्यों को छ. ग सामाजिक अंकेक्षण इकाई रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा हमारे रायगढ़ जिले में भी सामाजिक अंकेक्षण का कार्य गाँव कस्बे मे जा कर *(समूह चर्चा,एम. आई. एस. सर्वे, जाब कार्ड जाँच, दीवाल लेखन, बकाया मजदूरी राशि, कार्यस्थल का पंचनामा निरिक्षण, ग्राम सभा,)* आयसे आयसे अनेको विषय के सम्बन्ध में  कार्य करना होता है परन्तु जमीनी स्तर की बात करें तो कुछ अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तब्यओं के प्रति लापरवाही, उदासीनता, हटमृता को प्रगट करते हुए ग्राम पंचायतों से रहते है गोल.....




दरअसल मामला ग्राम पंचायत ढोरम (घरघोड़ा), मुकड़ेगा (लैलूंगा ) का हैं जंहा पिछले 06 जून से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सम्पादित होना आदेशित था लेकिन सामाजिक अंकेक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी  अपने कार्य छेत्र ग्राम पंचायतों से नादारत रहे ll 

इसके सम्बन्ध में क्या कहते है ग्रामीण- हम लोग इतनी गर्मी में कंही आ जा तो सकते नहीं क्यों की हमारे पास कोई साधन नहीं है हम लोग पिछले कई दिनों से अपने गाँव में ही हैं पर हम लोगों को ये जाँच निरिक्षण, ग्राम सभा,जॉबकार्ड निरिक्षण के सम्बन्ध में कोई ऑडिट के सबंध मे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है डी.  एस. ए. एफ  श्री  किरण प्रधान, मुन्ना यादव, ग्राम पंचायत ढोरम वर्तमान में ग्राम पंचायत कुर्मीभौना,  श्री रोहित गुप्ता, दिवेश कुमार साहू ग्राम पंचायत मुकड़ेगा में कार्यरत है जंहा पर ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी तक नहीं है और तो और  डी. एस. ए. एफ. प्रधान जो सामाजिक अंकेक्षण जिला प्रमुख है जो एक साथ दो जगाहों पर एक साथ ड्यूटी  करते है  जिला पंचायत में  अपराह्न 10:30  पूर्वहन 05:00 तक उपस्थित होते है और इधर स्वंम के नाम से पंचायत ऑडिट  भी चला रहे है अब आप ही बताइये से ये कैसे संभव है ये ऑडिटर अपने ग्राम पंचायत में रहते है ही नहीं....

सामाजिक अंकेक्षण का कार्य करता ही कौन है???? 

क्या कहते है  डी. एस. ए. एफ. किरण प्रधान- सामाजिक अंकेक्षण का कार्य दिनांक 06जून से सुचारु  रूप से सम्पादन किया जा रहा है जिसका निरिक्षण के पश्चात ग्राम सभा दिनांक 11जून 2023 को होना आदेशित  है परन्तु जनपद पंचायत लैलूंगा घरघोड़ा धर्मजयगढ़ पेशाएक्ट लागु होने के कारण  ग्राम सभा में कोरम पूर्ति के अभाव में ग्राम सभा जो 11जून 2023को होना था जो स्थाग्न किया गया है, और कहते है की ग्राम सभा ही सर्व मान्य है अब सब कुछ साफ है की ग्राम सभा में कोरम पूर्ति तब होगा ज़ब ग्राम सभा का मुनादी किया जायगा ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण के बारे में कुछ जानकारी होगा....ऑडिटर  तो बंद कमरे में ऑडिट करते है* तो कंहा से होगा ग्रामीणों को जानकारी कंहा से आयंगे ग्रामीण मजदूर,  सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु पत्रक्रमांक/23/जि.प/सा.अ/पत्रचार/2023-24 जिला पंचायत रायगढ़ से स्पस्ट उल्लेखित किया गया है की एक पंचायत का सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु छः  दिवस का समय अवधि होना बताया गया पर जमीनी स्तर मे ऑडिट अधिकारी प्रधान द्वारा एक दिवस मे ऑडिट की प्रिक्रिया को एक दिन मे समेटने की बात बोला जा रहा है

अब देखना यह है की इनके ऊपर भी कोई कारवाही होती है की बस निचे से ऊपर तक हर कोई अपना जेब गरम  कर हमेसा की तरह इसको भी दरकिनार कर दिया जाता है,,,,,,