धर्मेंद्र महंत

 लैलूंगा।  दिनांक 15 जून को रात्रि कालीन प्रीमियम लीग कबड्डी अंतिम दिवस का मैच खेला गया उसमें सभी प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें बड़ा डीजे की टीम बहुत ही सराहनीय खेल खेली उनके द्वारा खेला जाने वाला खेल बहुत ही रोमांचक था तीन बार इनका मुकाबला टाइ  रहा विरोधी टीम से निर्णायक मंडल ने चौथा मौका इन्हें दिया जिस पर से बहुत ही कम अंक से पराजित हुए इनके ऑनर गोविंद बड़ा बहुत ही ऊर्जावान ऑनर थे उन्होंने उन्हें जो आंतरिक ऊर्जा और सपोर्ट किया जिसकी बदौलत वह बहुत ही सशक्त टीम से मुकाबला किए प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार 15000/ विजेता रहा संवारी ग्रुप पाकरगांव , जिसके ऑनर प्रमोद सिदार प्रमोद संगवारी ग्रुप के आना प्रमोद सिदार भी अपने खिलाड़ियों के प्रति पूरी संवेदना रखते हुए अंतिम समय तक मुकाबला पर टकटकी जमाये रहे और बीच-बीच पिच में जाकर  उन्हें रिचार्ज भी कर रहे थे अंततोगत्वा विजयश्री इन्ही को प्राप्त हुई 




द्वितीय पुरस्कार 10000/उपविजेता न्यू ललित मोबाइल लैलूंगा, जिसके ऑनर ललित जयसवाल के खिलाड़ी भी जबरदस्त प्रदर्शन किए इनका मुकाबला 5 जी की तरह हाईटेक नेटवर्क वाला रहा

ऑलराउंडर में अभिषेक भगत 701का नगद पुरस्कार दिया गया वही वेस्ट रेडर पीतांबर भगत, बेस्ट केचर लक्ष्मण गुप्ता के नाम गया। 

   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंघानिया ने भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में अपने आशीर्वचन कहे उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सुनहरा मौका था जो हमने रात्रिकालीन कबड्डी मैच का मजा लिया और खिलाड़ियों ने भी बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया और रात 2:00 बजे तक दर्शकों को अपने पास बिठाए रहे ऐसे खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने को हम तैयार हैं कभी भी उनको किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ती है तो हम आगे आकर उनकी सेवा एवं मदद करेंगे पत्रकार सतीश शुक्ला ने भी खिलाड़ियों के सम्मान में अपने विचार रखे और कहे कि हर खिलाड़ी का एक सपना होता है कि वह ऊंचे से ऊंचे स्थान में पहुंचकर खेल खेले इसके लिए उन्होंने प्रतिदिन प्रैक्टिस और अपने खेल के प्रति वफादारी की बात कहते हुए कहा कि सपने वो नहीं होते जो हमें नींद में आते हैं सपने वह होते हैं जो हमें सोने ही नहीं देते इस कथन को आप लोग चरितार्थ करें और आगे बढ़े कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री चक्रधर सिंह सिदार, गुलाब सिंघानिया, अजय सिंघानिया , रविन्द्र पाल धुर्वे ,संतोष बानी, सतीश शुक्ला,इस आयोजन का मुख्य भूमिका शिव प्रकाश भगत, श्याम भगत, रत्नाकर सिदार, गोविंद बड़ा, बजर साय गोविंद यादव, प्रेम शंकर सिदार, माधव सिदार।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग महेन्द्र सिदार, सरपंच संघ लैलूंगा,आदित्य बाजपेयी, गोविंद बड़ा, पदमन पैंकरा, नूतन प्रधान, करुणा प्रधान, रिमन पोलाई, प्रमोद सिदार,लाल साय भगत, नीरज मित्तल, सचिन मित्तल, अनंत साहू, ज्योतिष विशाल, राजा राम भगत, नोहर साय भगत, ललित जयसवाल,BEO साहब लैलूंगा।