राजधानी से जनता तक कोरबा: बिहार प्रदेश की राजधानी पटना शहर के स्थानीय मर्चा-मिर्ची रोड अवस्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 20वें अखिल भारतीय अधिवेशन में नयी कार्यसमिति का गठन किया गया। यह कार्यसमिति वर्ष 2023-2026 तक के लिए क्रियाशील रहेगी।
चुनाव प्रभारी वसंत राव पिम्पलापुरे की देख-रेख में चयनित नयी कार्यसमिति में हिरण्मय पंड्या (गुजरात) को अध्यक्ष, एस मलेशम (तेलंगाना), एम पी सिंह (उत्तर प्रदेश), के पी सिंह (मध्य प्रदेश), नीता चौबे (विदर्भ), सुखमिंदर सिंह डिक्की (पंजाब) एम जगदीश्वर राव (आंध्र प्रदेश) एवं राज बिहारी शर्मा (राजस्थान) को उपाध्यक्ष, रवींद्र हिमते (विदर्भ) को महामंत्री, सुरेंद्र कुमार पांडेय (छतीसगढ़) को उप महामंत्री, गिरिश चंद्र आर्या (दिल्ली), राम नाथ गणेशे (मध्य प्रदेश), अशोक कुमार शुक्ला (उत्तर प्रदेश), वी राधाकृष्णन (केरल), अंजली पटेल (उड़ीसा), नाबा कुमार गोगोई (असम) एवं राधे श्याम जायसवाल (छतीसगढ़) को मंत्री, श्रवण कुमार राठौड़ (राजस्थान) को वित्त सचिव एवं अनीश मिश्रा (दिल्ली) को सह वित्त सचिव बनाया गया है। वहीं बी सुरेंद्रन को संगठन मंत्री एवं गणेश मिश्रा को सह संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री हिमते ने बताया कि सभी प्रदेश महामंत्री एवं महासंघ के महामंत्री स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे। वहीं, जयंती लाल, सुरेंद्र कुमार पांडेय, जयंत देशपांडे, वी राधाकृष्णन, डब्ल्यू एच शंकरा सुब्रह्नयन, रविशंकर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, अन्ना धुमाल, वी आर वाचानी, राधेश्याम जायसवाल, के वी राधाकृष्णन, सीवी लोकेश, वी एम चावड़ा, एस मलेशम, के लक्ष्मा रेड्डी, देवेंद्र कुमार पांडेय, के के विजय कुमार, गिरिश आर्या, रामनाथ किन्नी, राजेन्द्र शर्मा, विराज टिक्कर, सोमेश विश्वास, रामनाथ गणेशे, महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, सुखविंदर सिंह डिक्की, ए सी केशवा रामव, उन्नीकृष्णन उन्नीनाथन एवं जगदीश्वर राव को अलग-अलग उद्योगों से सम्बंधित विभागों का प्रभारी बनाया गया है।
0 Comments