राजधानी से जनता तक
गरियाबंद/देवभोग - जिला गरियाबंद विकास खण्ड देवभोग में आज किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू जी के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व ब्लाक किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने देश के अन्नदाता किसान को तस्कर के श्रेणी में रखा गया, बहुत दुखत भरी बात कही गई इस परिपेक्ष में आज विधानसभा किसान कांग्रेस अध्यक्ष आशीष पांडे जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार किसानों के हित में जो उचित निर्णय लें कर किसानों के उत्थान के लिए जो कदम उठाई गई हैं किसानों से 15के जगह पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ से खरीदी किए जाने में, इस निर्णय से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बुद्धी शून्य हो गई और बौखलाई हैं, और देश के अन्नदाता किसान को तस्कर कहा जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर,हर वर्ग के लोगों का आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सरकार मदद कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य देश में पहला राज्य है,जहां लाखों करोड़ों रुपए कर्ज में बंधे हुए किसानों का कर्ज माफ किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य का यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य में गोबर खरीदी करने वाले दुनिया में नम्बर वन मुख्यमंत्री को दर्जा प्राप्त मिला है। दुनिया में ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जो कि 2 रूपये में गोबर खरीद आर्थिक की समस्या से जूझ रहा गरीब किसान, मजदूरों व अन्य व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा हैं। कांग्रेस सरकार ने किसानों को कृषि क्षेत्रों में बड़ी मदद करने जा रही हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को किसान के हित वाली योजना को आगे बढ़ाने में विराम लगाना चाहती हैं।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी जी ने भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर को सीधे निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जब से छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू किया गया है।जिसे देख कर बर्दाश्त नहीं कर सक रहें और
बीजेपी नेता छत्तीसगढ़ किसानों को तस्कर कहा जा रहा हैं, तो कभी अन्य तरह के नीतियां अपनाई जा रही हैं। आज विन्द्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र से आज किसान कांग्रेस कमेटी , ब्लाक कांग्रेस कमेटी,युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान को तस्कर के श्रेणी में रखें गयें, भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ता अजय चंद्राकर का विरोध कर जम कर नारेबाजी लगाते हुए उनके विरोध में आज दोपहर को, स्थल- पं श्याम शंकर मिश्र चौंक के पास पुतला दहन सभी कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर किया , इस दौरान कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस बल तैनात रह कर पुतला के ऊपर पानी डालकर सुरक्षित रखा गया । आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष वासुदेव बीसी, विधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष पांडे, ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष अनामों बघेल, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, तथा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं कुंजल राम यादव, धन सिंह मरकाम, प्रताप महांती, धनेश्वर कश्यप,जग्गनाथ बीसी, डबल सिंह पोर्टी, विनोद ध्रुवा, भविष्य प्रधान,भोज लाल मांझी,लुदू राम नायक सूरज शर्मा, सुरेश बघेल,भोज सिंह नेताम, जिला गरियाबंद कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष उमेश कुमार डोंगरे,तुला राम यादव, अरूण सोनवानी, अखिलेश बघेल, खेमराज हरपाल,आदि अन्य सभी
पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे ।

0 Comments