राजधानी से जनता तक: छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पश्चिम शाखा के द्वारा भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी (विद्युत) माननीय राधेश्याम जायसवाल भैया जी का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष श्री एस के बंजारा एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव हेतराम खूटे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर पुष्पाहार से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी एस दुबे, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ रायपुर के महामंत्री सुरेश कुमार साहू, संयुक्त महामंत्री शब्बीर मेमन, भारतीय संविदा मजदूर संघ कोरबा पश्चिम के अध्यक्ष बजरंग चंद्रा एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने संबोधित करते हुए आदरणीय श्री जायसवाल जी के राष्ट्रीय स्तर में नए दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदरणीय श्री जायसवाल जी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में 2500 प्रतिनिधियों एवं 50 से अधिक संगठन में से छत्तीसगढ़ एवं कोरबा को स्थान मिलना एवं पहली बार मे विद्युत जैसे प्रमुख उद्योग का राष्ट्रोय प्रभार मिलना यहां की कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं कार्यशैली का प्रतिफल है, निश्चित रूप से इस उपलब्धि का असली हकदार पूरे छत्तीसगढ़, पूरे कोरबा जिला एवं खासकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ की कोरबा पश्चिम इकाई की एक-एक कार्यकर्ता है। हम सब मिलकर केंद्र के आशा अनुरूप पहले की तरह पूरी तन्मयता से काम करेंगे।उपरोक्त कार्यक्रम में कोरबा शाखा के नारायण राठौर, के एन पटेल, कमल नारायण यादव, केदार राठौर, बृजेश विश्वकर्मा, काशीराम चंद्रा, कोरबा पूर्व से श्यामसुंदर खुटे, सचिव लोचन दास महंत एवं कोरबा पश्चिम शाखा के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।