संवाददाता -चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद/ देवभोग -दंतेवाड़ा के अरनपुर में शहीद जवानों को विधानसभा कांग्रेस किसान अध्यक्ष आशीष पांडे जी व ग्रामीणों एवं प्रबुद्ध जनों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। बाजार चौक में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जी के प्रतिमा समक्ष आयोजित शोक सभा में युवा कांग्रेस कमेटी के साथियों ने जवानो पर नक्सली हमला को कायराना हरकत बताते हुए राज्य एवं केंद्र से नक्सलियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की मांग की गई।
विधानसभा कांग्रेस किसान अध्यक्ष आशीष पांडे ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया उक्त अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

0 Comments