क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मार्गदर्शन और नगर पंचायत अध्यक्ष के तत्परता से 85 लाख रुपए की लागत से बन रहे हैं डामरीकरण रोड।
मोहन प्रताप सिंह
राजधानी से जनता तक. सुरजपुर/भटगांव:--जिले के अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव में विकास कार्य रफ्तार पर जहां क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मार्गदर्शन और नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता के सतत प्रयास से 85 लाख रुपए की लागत से बन रहे डामरीकरण रोड।
नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत भटगांव अंतर्गत आने वाले रोड जो सही नहीं थे उन सभी रोडो का डामरीकरण कराया जा रहा है नगर पंचायत अंतर्गत रोड की खराब स्थिति को देखते हुए मेरे द्वारा रोड का डामरीकरण कराने के लिए प्रयास किए जा रहे थे जहां क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त हुई और विभाग के द्वारा 85 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई जो कार्य आज प्रारंभ कर दिए गए हैं और जल्द नगर पंचायत क्षेत्र के सभी रोड डामरीकरण होकर तैयार दिखाई देंगे वही अन्य विकास कार्य के लिए मेरे द्वारा प्रयास किया जा रहा है ताकि नगर पंचायत क्षेत्र भटगांव के सभी निवासियों को सुविधा प्राप्त हो सके।
0 Comments