राजधानी से जनता तक/कोरबा: कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत बीहड़ वनांचल क्षेत्र के ग्राम सलीहापहरी के जंगल में मां और बेटी महुआ बनने पहुंचे थे जहां मादा भालू से आमना-सामना होने पर जान बचाने की जद्दोजहद में 32 वर्षीय महिला को गंभीर चोटें आई है।
दरअसल जंगल में महुआ बीनने गई पहुंची कृष्णाबाई बिजवार पति आसन सिंह उम्र 32 वर्ष अपने बड़ी बेटी के साथ जंगल में बिन रही थी कि एकाएक उनका सामना एक मादा भालू से हो गया, किसी तरह मां बेटी ने भागकर मादा भालू से अपनी जान बचा ली परंतु भागते वक्त महिला का भाव पत्थर से जा टकराया जिसमें महिला को काफी गंभीर चोटे आई है जिसको आनन-फानन में डायल 112 की मदद से संजीवनी एक्सप्रेस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोनी उपरोड़ा में इलाज हेतु रवाना किया गया है ।
0 Comments