रिपोर्ट -तेजराम चौलिक

राजधानी से जनता तक/न्यूज


महासमुन्द- डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने महासमुन्द नगर एवं आसपास के विभिन्न समाज प्रमुखों की उपस्थिति में विश्राम गृह महासमुन्द में सर्व समाज की बैठक आहूत किया गया । जिसमें 16 अप्रेल को जिला स्तरीय भव्य शोभायात्रा के साथ संविधान विषय पर चर्चा कार्यक्रम रखा गया है। 12 बजे शोभायात्रा शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण कर हाईस्कूल मैदान में मुख्य सभा का आयोजन होगा।




आयोजन का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तवना के सामुहिक वाचन के साथ राष्ट्रीय स्तर के अंबेडकर विचारक व संविधान व्याख्याकारों द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के जीवनी व संवैधानिक अधिकारों पर वक्तव्य देंगे। शोभायात्रा में विभिन्न समुदाय के लोक संस्कृति कलाकारों का जत्था शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आयोजन समिति का गठन किया गया । जिसमें मुख्य संयोजक त्रिभुवन महिलांग व सहसंयोजक एस आर बंजारे, एसपी ध्रुव एच आर बघेल,खिलावन बघेल, शंकर नंदेश्वर, बसंत सिन्हा,टोमनसिंह कागजी बबलू हरपाल ,महेंद्र सिक्का ,डमरू धर मांझी, आत्माराम नवरत्न,एच आर सोनवानी,हीरा जोगी, सुरेंद्र,डेजीरानी नेताम, ठाकुर ,तुलेद्र सागर ,दयाराम बरिहा ,बसंत सिन्हा ,पवन पटेल। इस बैठक में आनंद कुर्रे, बी पी मेश्राम, टुकेश्वर ध्रुव, चैतू राम मारकंडे, रामेश्वर भारती, हिराउ राम, बी एस नेताम, महेंद्र कोसरिया, आनंदराम वाघमारे, चित्र कुमार भारती, जगतराम महानंद, एचआर सोनवानी, देव कुमार टंडन, भूमिका ध्रुव, सुनील नायक, एसआर रात्रे, लोकेश मांझी, बबलू महानंद, बसंत सूर्या, कुशाल राय, कुणाल रंगारी, देवेंद्र मेश्राम, धनुष यादव, अर्जुन लाल बरिहा, विकास कुमार एवं मुकेश कुर्रे एवं समाज के वरिष्ट युवा साथी उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहमति दिये हैं।