राजधानी से जनता तक। पामगढ़। संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती पामगढ़ में धूमधाम से मनाई गई। पामगढ़ में रैली निकाली गई। जय भीम के नारों के साथ भीम गीतों पर निकाली गई रैली ने नगर का भ्रमण किया। रैली के दौरान युवाओं और आंबेडकर अनुयायियों ने जमकर थिरककर अपनी खुशियों का इजहार किया। साथ ही अंडरग्राउंड एबी के रैप सुमित रात्रे ( शायरराजा )की शायरी और डीजे अंकुश दमन एकेडी के धुन में सभी जमकर थिरके ।





शुक्रवार को स्थानीय आंबेडकर चौक पामगढ़ में अंबेडकर साहब के प्रतिमा पर सुबह 8 बजे से बाबा साहब अम्बेडकर के अनुयायी एकत्र हुए। और सुबह से देर शाम रात तक डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर सामुहिक रूप से माल्यार्पण किया गया । इसके बाद शाम 5 बजे से सतनामी सूर्यवंशी समाज एवं बाबा साहब युवा संगठन पामगढ़ द्वारा सतनाम भवन से अंबेडकर चौक से रैली निकाली गई जो चंडीपारा पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर लोगों के लिए चाय पानी का व्यवस्था किया गया था। आगे रैली नगर भ्रमण के बाद पुन: आंबेडकर चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पूर्व सुबह से सतनाम भवन प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पार्टी के जनप्रतिनिधिगण समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिन्होंने बाबा साहब के विचारों बहुजन महापुरुषों के जीवन परिचय और आंदोलन विषय एवं उनके किए गए कार्यों को उपस्थित जनों के बीच विस्तार से रखा। जयंती के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।



जयंती पर मलखंभ खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र


जयंती के अवसर पर मलखंभ के स्थानीय खिलाडियों ने अम्बेडकर चौक पर उपस्थित जनों को अपना करतब दिखाया खिलाड़ियों ने जिस तरह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ रहा । मलखंभ के कोच पुष्कर दिनकर ने बताया कि खेल से शरीर के साथ ही दिमाग भी स्वस्थ्य रहता है। क्योंकि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क रहता है। खेल से शरीर तंदुरूस्त होने के साथ ही बिमारियों को दूर रखने में सहायता मिलती है। 


प्रशासन और पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क


पामगढ़ तहसीलदार अश्वनी चंद्रा पूरी तरह से अपने दल बल के साथ मुस्तैद नजर आए तो वही पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर सतर्क दिखाई दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सनत कुमार मात्रे अपने स्टॉप के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पूरी तरह से सतर्क नजर आया तो वही संबंधित अधिकारी भी जुलूस चल समारोह में सड़क पर पैदल चलकर पसीने से तरबतर नजर आए।