तेजराम चौलिक - राजधानी से जनता तक /न्यूज


महासमुन्द- ग्राम झलप में कल सोमवार को सर्व धर्म व बजरंग दल झलप खण्ड के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम व आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम राम मंदिर के पास आयोजित की गई है जहाँ सुबह 10 बजे से पं.आशीष गौरव चरण मिश्र बैतारी वाले महाराज के सानिध्य में 101 हनुमान चालीसा पाठ व पूजा होगा । आसपास का जो भी व्यक्ति इस पाठ में शामिल होना चाहता है वह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पहुँच कर अपना स्थान सुनिश्चित कर सकता है । तत्पश्चात डीजे की अगुवाई में बाइक व कार रैली निकाली जाएगी जो सरेकेल , कुरुभाठा , रामपुर, डूमरपाली, जामपाली, सिंघुपाली, ढांक, लखनपुर , छिलपावन, वृंदावन कालोनी टूरिडीह से गुजरेगी। ।




शाम 04 बजे झलप में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य आकर्षण के केंद्र के रूप में रायपुर की झांकी, श्री हनुमान रथ, आदिवासी नृत्य बाल कलाकारों द्वारा , पंथी नृत्य, राउत नाचा, धुमाल , डीजे, व भव्य आतिशबाजी होंगी । कार्यक्रम के अंत मे रात्रि 8 बजे से आम भंडारा आरंभ होगा । उक्त जानकारी झलप सरपंच श्री किशन कोसरिया जी के द्वारा प्रदान की गई।