राजधानी से जनता तक/न्यूज
गरियाबंद/ देवभोग - जिला गरियाबंद विकास खण्ड देवभोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाखरपारा के आश्रित पारा टांडी़ पारा की दिव्यांग कुमारी करिश्मा यादव पिता -बेलचंद यादव उम्र 10 साल की है बच्चीं की बड़े भैया प्रेम लाल यादव ने कहा कि यह बच्ची अपनी मां के पेट से हीं दिव्यांग जन्मजात हुईं हैं, दोनों आंखों से देख नहीं सकतीं हैं। दिव्यांग कुमारी करिश्मा यादव अपने पारा के स्कूल में चौथीं कक्षा में पढ़ती है,जब वह स्कूल पढ़ने जाती हैं तो किसी दूसरे बच्चों के सहारे चल कर स्कूल जाती हैं।बच्चीं का दिव्यांग प्रमाण पत्र जिला अस्पताल गरियाबंद के अधिकारियों ने दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया है। ग्राम पंचायत में भी अपनी सभी दस्तावेज जमा कर चुकी हैं। इसके बावजूद भी कुछ सुनवाई नहीं हो रहा हैं। और न ही अब तक पेंशन योजना से लाभ मिल रहा हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने सबसे अधिक दिव्यांग, विकलांग,मुख बाधित व अन्य सभी विकलांगता को ध्यान में रखकर हर तरफ के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा हैं। लेकर बहुत दुःख की बात यह है कि, दिव्यांग कुमारी करिश्मा यादव को सरकार कि योजना पेंशन योजना से अब तक सूचीं में नाम शामिल नहीं हो कर कुछ राहत नहीं मिल पा रही हैं।जब अपने साथ में रहने वाली सहेलियों को हंसते , मुस्कुराते इधर उधर दौड़ते को एक जगह खड़ी हो कर जब महसूस करती हैं कि किस जन्मों का पाप आज मुझे कुदरत ने दिव्यांग बना कर
दुनिया में भेजा दिया इस तरह मन ही मन एहसास कर वह अपनी मनअन्तर्आत्मा बहुत खलती होगी। दिव्यांग कुमारी करिश्मा यादव के जिंदगी में सभी रास्ते में कांटे लगे हैं, ऐसा ही प्रतीत हो रहा हैं, चुकी कि वह उन बच्चों की तरह दिन दुनिया को देख सकते हैं, और अपने मां बाप, भाई,बहन व अन्य अपने परिवार रिश्तों से हंसते मुस्कुराते जीवन व्यतीत करेंगे।
लेकिन करिश्मा यादव के जिंदगी में अपने मां ,बाप ,भाई ,बहन व अन्य परिजनों को केवल स्पर्श करके ही दुःख, दर्द का जीवन व्यतीत करेंगी।बच्चीं की जिंदगी में केवल दुःख हीं लिखा हुआ है।
ऐसे दुखियारी जीवन को साकार करने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकलांग जनों को लाभान्वित किया जा रहा है। लेकिन इसके प्रति गांव में जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कमर्चारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, अधिकारी, कर्मचारियों इन पर अमल नहीं करते हैं, फिर जनता की आवाज़ उठती हैं कि हमें सरकार कि योजना से लाभ नहीं मिल रहा हैं। दिव्यांग कुमारी करिश्मा यादव मां बाप का कहना हैं कि ग्राम पंचायत में आवेदन दें चुके हैं, शासन -प्रशासन से निवेदन है कि मेरी बेटी की समस्या को देखते हुए तत्काल निराकरण कर पेंशन की राशि प्रति माह प्रदाय किया जाएं यही हमारी शासन -प्रशासन से हमारी मांग हैं।

0 Comments