ऋषिकेश पाण्डेय द्वारा स्मृति चिन्ह ग्रहण करते हुए
बालपुर__चंद्रपुर ।। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर में प्रत्येक चुनाव में ऐसा होता आ रहा है कि प्रत्येक चुनावी फैसला चंद्रपुर और बालपुर के बीच ही तय की जाती है तथा यहीं से हार और जीत का आंकड़ा लगाया जाता है।

बालपुर से चंद्रपुर के अंतर्गत जितने ग्राम पंचायत हैं जैसे कि पलसदा_बिरहाभाटा_ चंदली, बिलाईगढ़ ,महादेवपाली _कलमा, बेलपाली, जिनमें हमेशा कांग्रेश पार्टी के प्रति लगाव ज्यादा रहता था, परंतु इस समय युवा नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के सघन जनसंपर्क से माहौल परिवर्तित होता नजर आ रहा है।

आज के इस जनसंपर्क के दौरान बालपुर के महिला समूह के शीर्ष नेतृत्व में अत्यधिक संख्या में महिलाएं भी इनका समर्थन के लिए अपना समय निकालकर पहुंचे।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए

 कार्यक्रम में स्वागत के दौरान बहुरानी को ""बसंती बाई मानिकपुरी ( म.समूह सदस्य व मितानिन) "" अनीता बाई निषाद (अध्यक्ष महिला समूह)"" रीना बाई उरांव( मितानिन) के द्वारा श्रीफल भेंट किया गया।

बसंती मानिकपुरी द्वारा बहुरानी को श्रीफल भेंट 
भाजपा नेत्री जूदेव ने कहा चन्द्रपुर क्षेत्र में दिवंगत युद्दवीर सिंह जूदेव जी जब विधायक रहे तो अनेको विकास कार्य हुए,जैसे चबूतरा निर्माण,समुदायिक भवन निर्माण,सीसी रोड निर्माण,स्कूल में अतिरिक्त भवन निर्माण,पानी टंकी निर्माण आदि। और वर्तमान विधायक ने क्या विकास कार्य किये ,,,,,,, तभी,,,लोगो कि भीड़ से आवाज़ आई ,,,,,,

"""" महुआ दारु बेचवाना ,ओमन ला पुलिस ले बचाना अउ गोवा घुमाना """

इसी बीच गांव के मंजे हुए कॉग्रेसी , घासीराम बरेट , धुबा सिदार,नानकन निषाद, विजय निषाद,दारुक निषाद, जायसवाल,सुकलाल जायसवाल,धनसाय बरेठ, चित्रसेन निषाद,गोपाल ,नंदकुमार,सुनील मांझी,फागुलाल सिदार, धरमु बरेट, भुनेश्वर गिरी,कन्हैया मांझी, साथ ही साथ अनेको महिलाओ ने भी भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया,जिन्हे गमछा और श्रीफल भेंट कर बहुरानी के द्वारा स्वागत किया गया।।

जन सम्पर्क में मुख्य रूप से लोकेश चंद्रा जी, मोनू माली, ऋषिकेश पांडेय, शन्कर पुरी ,राजेश गिरी, राजेंद्र पुरी,विद्याधर सिदार,छोटेबाबू मांझी, एवं राजेश सिदार जी

उपस्थित रहे।।