रायगढ़: जिले के पुसौर थाना में अत्याचार करने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली में की थी।
पुलिस ने पाया कि बहु के साथ दुर्व्यवहार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त नवीन नंदे का पूरा परिवार शामिल है। जिसके बाद महिला थाना रायपुर ने आरोपी पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र नंदे, बड़े भाई राजेन्द्र नंदे और माता शकुंतला नंदे के खिलाफ 498A और 34 कि धारा पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



0 Comments