संवाददाता -चरण सिंह क्षेत्रपाल


गरियाबंद/ देवभोग - कर्नाटक राज्य का विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम आने के बाद देवभोग ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने शाम 5.00 बजें गांधी चौक में जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाज़ी की गई और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खिलाया एक दूसरे को मिठाईयां । कर्नाटक में कांग्रेस जिस तरह से जीत हासिल कि हैं, यह चौंका देने वाली बात है, कर्नाटक में कुल विधानसभा सीट 224 में कांग्रेस 136, बीजेपी 64, जेडीएस 20 व अन्य पार्टी को 04 सीटें मिली हैं।



जिसमें से कांग्रेस ने 136 तावड़ तोड़ रिकॉर्ड बना कर, ऐतिहासिक जीत हासिल हुई हैं। इस मौके पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी जी कर्नाटक राज्य के जनता को व कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने यह कहा कि यह नतीजा कर्नाटक राज्य के गरीब, मजदूर,किसान व युवा ने 

हाथ में हाथ जोड़ कर सफल कांग्रेस सरकार बनाने में अहम योगदान रहा हैं। टीवी के समाचार चैनलों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कर्नाटक के जनताओं को और साथ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए यह कहा गया कि जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ऐतिहासिक जीत हासिल हुई हैं उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश राज्य में कांग्रेस अधिक सीटों में जीत हासिल कर अपनी सरकार ही बनेगी। इस परिपेक्ष में आज गरियाबंद जिला के जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू जी के निर्देश पर कर्नाटक में कांग्रेस कि जीत का जश्न व भूपेश बघेल जी को शराब घोटाले पर बीजेपी ने सिकंजा कसी गईं हैं इडी के माध्यम से जांच पड़ताल कर अपमानित करने छत्तीसगढ़ राज्य में जनता के समाने कांग्रेस सरकार कि छब्बी खराब करने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी जी के नेतृत्व में आज पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें देवभोग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं गण उपस्थित में से




ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, अरूण कुमार सोनवानी, उमेश कुमार डोंगरे,

आशीष पांडे, राजेश तिवारी, भविष्य प्रधान, वासुदेव बीसी,सोदर कश्यप,जय कुमार यादव, खेमराज हरपाल, हृदय लाल मांझी,टीकम निषाद,जयसन नागेश,दूलू राम नागेश आदि इन तमाम दिग्गज नेताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।