गौरेला पेंड्रा मरवाही। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति के द्वारा उतर मंडल मरवाही के दानीकुंडी एवं बंशीताल तेंदूपत्ता फड में तेंदूपत्ता जन चौपाल कार्यक्रम चलाया गया। 

तेंदूपत्ता फड खरीदी केंद्र में हितग्राहियों के बीच अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणव मरपच्ची और कोरबा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ज्योतीनंद दुबे पहुंचे। 

जन चौपाल के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहकों से सम्पर्क किया गया तथा पूर्व में भाजपा सरकार के द्वारा दिए जाने वाले योजना को बताया गया पूर्व में भाजपा शासन काल में 7 से 15 दिन तक संग्राहकों को अपना वनोपज बेचने का समय मिलता था जिससे संग्राहकों को सहुलियत होती थी और वे भारी मात्रा में तेंदूपत्ता बेचते थे परंतु वर्तमान कांग्रेस सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को कम समय दिया और सिर्फ केवल 2 से 3 दिन का खरीदी कर रहा है, पूर्व में भाजपा सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की चिंता करते हुए उन्हें चरण पादुका, दुर्घटना बीमा, महिलाओं को साड़ी, स्कालरशिप जैसी विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया। 
कांग्रेस सरकार के द्वारा तेंदूपत्ता खरीदी में संग्राहकों से छलकपट किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोरबा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी ज्योतीनंद दुबे, प्रणव मरपच्ची, दयाचंद्र पोर्ते, ओंकार ओट्टी, चंदभान मोर्चे, अजय रजक, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।