सारंगढ़ क्षेत्र से एक बार फिर बड़ी खबर निकालकर आ रही है। जहाँ एक पटवारी द्वारा किसान से पर्चा को अलग करने व केसीसी को लेकर, पैसे की मांग करते व, पैसे लेते एक वीडियो _फोटो सामने आया है। यह घटना किसान के साथ पहली बार नही बल्कि, इससे पहले कई बार हुआ है। जिसमे किसान से पटवारी ने पैसे की मांग की है। और 1500 से 2000 रुपए कर पैसे लेते रहते है। 

किसान द्वारा छोटे से छोटे काम को करवाने के लिए भी , पटवारी को पैसे देने के लिए मजबूर है। यह मामला नविन जिला सारंगढ़ के ग्राम छोटे गन्तुलि की है। जहाँ पदस्त पटवारी प्रांजल स्वर्णकार द्वारा। किसान से पैसे लेते एक वीडियो सामने आया है, जिसमे पटवारी के हाथ मे साफ साफ पैसे की गड्डी को हाथ मे पकड़े दिखाई दे रहा है। 

इसके संबंध में हमने किसान से पूछा तो किसान का कहना है की, हम जब भी किसी काम को करवाने के लिए पटवारी प्रांजल स्वर्णकार के पास जाते है तो। वह काम को करने के लिए , पैसे की मांग करता है। और यदि उसे पैसे नही देते तो , वह उस काम को करने के  लिए मना कर देता है।

अब देखने वाली बात यह है की, हमारे चैनल में खबर चलने के बाद अधिकारीगण क्या कुछ संज्ञान लेते है।