राजधानी से जनता तक/न्यूज

गरियाबंद/देवभोग -देवभोग विकास खण्ड के अंतिम सीमा क्षेत्र ग्राम खवास पारा में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत पानी सप्लाई टैंक बनाईं हुई लगभग दो साल होने जा रहा हैं । गांव वालों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रही हैं, चुकी टेकराम जगत के घर के आगे पानी सप्लाई पाइप लाइन फटने की बजह से आगे पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा हैं। इस संबंध में गांव वालों ने संबंधित जल यांत्रिकी विभाग अधिकारी व कर्मचारी को जानकारी बताई जाने के बावजूद स्वयं निरीक्षण किए और वह देख कर गयें हैं, फिर भी अधिक दिन होने पर भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं लिया जा रहा हैं।


यदि पानी इसी तरह से व्यर्थ में बहता रहें तो ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में शुद्ध पेयजल कैसे पूर्ति हो पाएंगी। और दूसरी बात तो यह है कि जब पानी सप्लाई चालू किया जाता हैं तो मेरे घर के आगे पाइप लाइन लिंकेज हुईं हैं,जिस बजह से सभी पानी घरों के अंदर भर जाती हैं। मैं पीएचई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को इसकी जानकारी अवगत करवा चुका हूं। फिर भी आज दिन पर्यन्त तक कोई भी सूझ नहीं लिया जा रहा हैं। यदि पाइप लाइन लिंकेज को ठीक ढंग से सुधार नहीं होती हैं तो मैं उस स्थिति पर गांव के सभी ग्रामीण जनों से आवेदन पत्र लिखवा कर तथा सभी से हस्ताक्षर करवा कर मैं कुछ दिन के बाद। 

जिला गरियाबंद कलेक्टर कार्यालय जन चौपाल में उपस्थित हो कर आवेदन पत्र जमा करने में मुझे बाध्य न की जाएं। फिर भी मैं एक बार पुनः पीएचई विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों से में अवगत करना चाहता हूं कि लिंकेज हुईं पाइप लाइन को सुधारी जाए ताकि इस भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे गांव के गरीब मजदूर व्यक्ति को एक मदद मिल सके। और एक कहावत है,जल ही जीवन है, जल के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता, इस लिए जल है तो कल है । टेकराम जगत का कहना हैं कि ग्राम पंचायत के सचिव व सरपंच भी इसकी जानकारी पीएचई विभाग को सूचना दिए जा चुके हैं। फिर भी अब तक कोई भी कार्य के प्रति अमल नहीं किया जा रहा हैं।