राजधानी से जनता तक/ न्यूज


गरियाबंद/ देवभोग -जिला गरियाबंद विकास खण्ड देवभोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में सोलह पहरी नाम यज्ञ का अनुष्ठान रखा गया ,था सोलह पहरी नाम यज्ञ के अंतिम दिवस पर विशेष रूप से मन में विश्वास भक्ति भाव से मन को प्रफुल्लित हो कर पानी वर्षा,हवा का तूफान का परवाह नहीं करते हुए स्वंतत्रता संग्राम सेनानी परिवार के पोते विधानसभा अध्यक्ष किसान कांग्रेस आशीष पांडे पहुंचे डूमरबाहाल हरी कीर्तन




राम कृष्ण जप नाम संत संग सोलह पहरी में, पांडे जी को समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत चंदन, और बेज लगाकर कीर्तन कला मण्डली मंच पर मंचासीन करते हुए स्वागत किया गया। आशीष पांडे ने कहा कि इतने बड़े पानी आंधी तूफान आने पर भी प्रभु जी का नाम यज्ञ संत संग सोलह पहरी हों रहीं हैं। इससे यहीं सिद्ध होता है कि समस्त ग्रामीण जनों के मन में ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास

खुब लगाव है। और हरी कीर्तन का होना ग्राम देवी देवताओं का आर्शीवाद हैं, और ऐसे विषम परिस्थितियों में भी कार्यक्रम का सफल हुआ। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि पहरी हों रहीं हैं। लेकिन में स्वयं गांव जा कर देखा तो हरी कीर्तन मण्डली चल रही थी। मैं धन्य हो गया ऐसे ग्राम वासी की भक्ति की शक्ति देखीं मैं समस्त हरी भक्तियों को प्रमाण करता हूं।जय राधे जय कृष्णा जय राधे कृष्णा।