भूपेश सरकार का गौठान योजना पुरी तरह फैल - इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आप


राजधानी से जनता तक - जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेश सरकार ने बड़े ही ज़ोर शोर से बड़े बड़े विज्ञापन लगाकर छत्तीसगढ़ के जनता के पैसे से धूमधाम से प्रचार प्रसार करके दावा करती है की गौठान बनने से बहुत फ़ायदे हो रहे है

परंतु ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और है, कई गाँवों में अभी तक निर्माण भी पुरा नहीं हो सका है, खुले में गाय बैल घूमते नजर आयेंगे।

सड़क हादशो का प्रमुख करणों में से एक कारण गाय बैल का बीच सड़क में आ जाना है।




अकलतरा विधानसभा के दूसरे सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोटमी सोनार का गौठान तो अपने आप में भूपेश सरकार की असफलता का जीता जागता उदाहरण है, इतने बड़े ग्राम के गौठान में अभी तक निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया जा सका है,

ग्रामीण आवारा पशुओं से त्रस्त है ।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ने क्रांग्रेश सरकार से माँग किया है की प्रदेश भर के गौठानों की जाँच करे और जनता को बताये की कितना पैसा खर्च हुआ है और कितने लोगों को इसका फ़ायदा पहुँचा है

Post a Comment

0 Comments