सरिया... सरिया आने वाली एवं सरिया से होकर गुजरने वाली सवारी बस संचालकों की मनमानी चरम पर चल रही है, मनमर्जी टाइम टेबल कालातीत परमिट, कालातीत फिटनेस, तय दर से ज्यादा किराया लेकर बसों का संचालन हो रहा है ।

आरटीओ विभाग अपनी मस्ती में कुंभकरण निद्रा में गाफिल है l

मामले की पोल तब खुली जब जनता जोगी कांग्रेस पार्टी के सारंगढ़ जिला अध्यक्ष जय सोनी के द्वारा रायगढ़ नगर निगम से सिटी बसों के संबंध में आर टी आई के तहत जानकारी मांगी गई l

 सिटी बसों के अलावा सरिया से होकर गुजरने वाली एवं सरिया तक आने वाली उड़ीसा राज्य के भी लगभग सभी बसों का यही हाल है, बस संचालक अपनी मनमर्जी के हिसाब से टाइम टेबल सेट कर रहे हैं और अपने मर्जी के हिसाब से बसों को संचालन कर रहे हैं, किराए की मनमानी का तो कहना ही क्या है,

सरिया से संचालित हो रही है एक भी सिटी बसों का संचालन निर्धारित जारी परमिट के अनुसार नहीं चल रही है, यात्रियों से दोगुना किराया वसूल किया जा रहा है, बस संचालक अपनी सुविधा के अनुसार समय और किराया निर्धारित कर यात्रियों को लूट रहे हैं, इन सब बातों से ना तो नगर निगम रायगढ़ को कोई मतलब है ना ही रायगढ़ आरटीओ को किसी प्रकार की तकलीफ है, अपनी पहुंच के दम पर बस संचालक जिसकी लाठी उसकी भैंस की तर्ज पर सिटी बसों गैर कानूनी ढंग से संचालन कर रहे हैं, बस संचालकों के द्वारा अपने बसों के संचालन के लिए आरटीओ के द्वारा लिए गए परमिट के टाइम पर सिटी बसों का संचालन कर अपनी बसों को अन्यत्र संचालित कर रहे है ।

 इस संबंध में प्रार्थी के द्वारा जब नगर नगर निगम के सिटी बस संचालन प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना था शिकायत होने पर ही कार्रवाई होगी, आरटीओ अधिकारी से इस संबंध में जब बात की गई तो उनका कहना था मैं दो-चार दिन में आकर चेक करता हूं, अब यह दो-चार दिन कितने महीने में आती है देखने वाली बात है l

तब तक गैर कानूनी ढंग से बसों का संचालन एवं यात्रियों को दोगुना किराया देकर ही सफर करना पड़ेगा I

 लगता है जांच होगी ही नहीं, ना कार्यवाही होगी, और यात्री दोगुना किराया देकर अपने आप को लूटवाते के रहेंगे, अब ऐसी हालत में इसे संबंधित विभागों की लापरवाही कहें या फिर बस संचालकों की पहुंच का असर है l