चंद्रपुर_36।।
छत्तीसगढ़ मे आगामी विधानसभा चुनाव लगभग नवंबर/दिसम्बर 2023 मे होना है। जिसके वजह से सभी पार्टियों  द्वारा अपने स्तर पर प्रचार प्रसार जारी है।

वहीं आपको बता दें कि भाजपा मे जँहा एक ओर संयोगिता सिंह जूदेव,ओ पी चौधरी,और कई अन्य कार्यकर्ता टिकट दावेदारी के  लिए प्रयासरत हैँ और अपने अपने संगठन को मजबूती दे रहे हैँ ,जैसा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी का कहना है कि  कोई नया चेहरा हि चंद्रपुर की पहचान बनेगा।

इसी कड़ी मे मां  चंद्रहासिनी का आशीर्वाद लेकर चंद्रपुर राजघराने की बहुरानी रूपाभूपेंद्र सिंहदेव भी सघन प्रचार प्रसार मे कार्यकर्ताओं की लम्बी चौड़ी टीम बनाकर पूरे चंद्रपुर विधानसभा का दौरा शुरु कर दिये है,और लोगों की समस्या सुनने और उनसे चर्चा करने एवं अपने संगठन को मजबूत करने गांव-गांव पहुंच रही है।
इनके सघन दौरा और क्षेत्र की जनता से जुड़ाव राजघराने की पूर्व विधायक रानी मा रत्नमाला देवी की यादें ताजा कर रही हैँ क्षेत्र की जनता इनसे मिलकर अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रही है।और उम्मीद किया जा रहा है की भाजपा द्वारा नये चेहरा का जो आगाज है वह निश्चित हि चंद्रपुर राजघराने की बहुरानी रूपाभूपेंद्र सिंहदेव को चंद्रपुर विधानसभा की प्रत्यासी बनाकर पुरा करेगी,जिससे की भाजपा की नीव चंद्रपुर विधानसभा मे मजबूत हो।

अपने दौरा कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओ संग चंद्रपुर राजघराने की बहुरानी


बघौद, पेंडरवा, बालपुर, गोपालपुर,चूरतेली, कटौद और अन्य कई गौठानों

मे पहुंचकर वंहा की महिला समूहों से भी मिलजुलकर चर्चा किये और वर्तमान सरकार के द्वारा चाहे वह गोबर खरीदी हो या वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण की बात हो जिसमे उचित दर पर भुगतान न होना और सही समय पर पैसे न मिलने की शिकायत को सुनी और उन्हे आश्वासन दिलाया गया की जल्द हि इस विषय को सुलझाया जायेगा, जिससे समूह की महिलाओं ने प्रशन्नता जाहिर करते उनका अभिवादन ,आभार व्यक्त किया और इस बार चंद्रपुर विधानसभा मे टिकट मिलने और भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने आशीर्वाद दिये।।