जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा देवभोग में आज दिन भर नेटवर्क की समस्या से किसान हुए परेशान

 

राजधानी से जनता तक। न्यूज 


गरियाबंद।देवभोग - जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा देवभोग में आज दिन भर नेटवर्क की समस्या होने के कारण, बैंक को पैसा निकालने आयें हुए किसानों को इतनी बड़ी गर्मी, धूप, भूखे, प्यासे में भी बैंक का दिन भर चक्कर काटते रहे। आज




मौसम विभाग के मुताबिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान बताया जा रहा है। किसान अपने धान के बोनस पैसा, और ऋण पैसा निकालने आयें हुए थे। जैसे ही बैंक 10.30 बजे बैंक खोलते ही कुछ मिनटों में नेटवर्क की समस्या है बोल कर बैंक स्टाफ के कर्मचारी ने बताई, लेकिन बैंक के अधिकारी व कर्मचारी बैंक के बाहार में नेटवर्क की समस्या है, लिखकर किसानों को सूचना नहीं दिए जाने के बजह से, किसान समय का इंतजार करता रहा,कि कब तक आएगी नेटवर्क और पैसे कब तक मिलेगी हमें, इस लालसा में आज दिन भर नेटवर्क नहीं रहने पर भी ग्रामीण किसान भाई

पैसे निकालने की लालसा में ना धूप, गर्मी व भूखें प्यासे को पानी 

का प्रभाव करते हुए बैंक के दफ्तर में अंदर व बाहर हो रहें थे।

ऐसे समस्या हर वक्त चलें आ हों रहीं हैं। ऐसे समस्या से छुटकारा पाने में किसान भाइयों ने नदी पार छत्तीस गांव के प्रमुख गांव झाखरपारा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के लिए मांग किया जा रहा था। किसान सरकार कि हर योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है।इस पैसा को निकालने के लिए किसान बैंक में जा कर भीड़ बढ़ाना चाहते हैं। आज जिस तरह से किसान बोनस पैसा और ऋण पैसा निकालने अति संख्या में बैंक का चक्कर काटते रहे। फिर भी कोई हल नहीं निकला है।

Post a Comment

0 Comments