चंद्रपुर विधानसभा में पूर्व विधायक रानी रत्नमाला देवी की पुत्रवधू रूपा सिंह देव का सघन जनसंपर्क....!!!!!




चंद्रपुर ।। विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर 36 में हम सभी जानते हैं कि जशपुर राजपरिवार से संयोगिता सिंह जूदेव पुनःभाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं परन्तु भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि इसबार चुनाव में अधिकतर नए चेहरे को मौका दिया जाएगा। एवं हारे हुए प्रत्याशी पर गहन विचार किया जाएगा, अगर शीर्ष नेतृत्व के इस आदेश का पालन किया जाता है तो निश्चित रूप से बहुरानी रुपा सिंह देव, जो वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं । 
                       उनका पलड़ा भारी नजर आता है। क्योंकि रूपा सिंह देव के परिवार का इस क्षेत्र से पुराना संबंध है इनके दादा ससुर श्री शशिभूषण सिंह देव जी, इनकी दादी सास रानी ज्योत्सना देवी जी, इनके ससुर श्री दुष्यंत कुमार सिंह देव जी, इनके पश्चात रानी रत्नमाला देवी जी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । 
                       जिसका लाभ बहुरानी रुपा सिंह देव को मिलते नजर आ रहा है। जनसेवा का जो परंपरा इस राजपरिवार ने शुरू किया था उस परंपरा को रूपा सिंह देव बखूबी निभा रही हैं, जैसे विधानसभा के किसी भी स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम हो या किसी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम हो या किसी के दुःख में हो हर जगह पहुंचने का पुरा प्रयास कर रही हैं और साथ ही साथ पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पुरे उत्साह के साथ कर रही हैं। 
                           रूपा सिंह देव के सघन - जनसंपर्क से क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं में एक अलग सा उत्साह नजर आ रहा है यहां तक कि विपक्षी पार्टीयों  के असंतुष्ट लोग भी दबे जुबां इनका समर्थन करने को तैयार हैं चुनाव में अब केवल 5/6 महिने हि बचे हैं आगे देखना है कि पार्टी अपना उम्मीदवार किसे बनाती है।।

Post a Comment

0 Comments