रायगढ़, छत्तीसगढ़ 

रायगढ़ जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा नें डिप्टी कलेक्टर (परि.) सुश्री अक्षा गुप्ता को अस्थायी तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त अनुविभागीय अधिकारी (रा.)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी लैलूंगा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रतिवेदक अधिकारी के हैसियत से कार्य करनें तथा न्यायालयीन प्रकरणों का अंतरिम /अंतिम निराकरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी घरघोड़ा को एतद् द्वारा आदेशित किया जाता है। 


उक्त आदेश के अनुक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री अक्षा गुप्ता को तहसीलदार रायगढ़ के सौंपे गए दायित्वों से मुक्त करते हुए शेष सौंपे गए कार्योे को संपादित करनें हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेखा चन्द्रा को आदेशित किया जाता है।


दो नायब तहसीलदार हुए भारमुक्त...


छ.ग.शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा नें जिले में पदस्थ दो नायब तहसीलदार को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत होने के फलस्वरूप नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करनें हेतु जिले से भारमुक्त किया है, इनमें नायब तहसीलदार घरघोड़ा विद्याभूषण साव एवं नायब तहसीलदार पुसौर सुश्री सुशीला साहू शामिल है।