तेजराम चौलिक /राजधानी से जनता तक 

 महासमुंद- बागबाहरा ब्लॉक में विगत चार वर्षों से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तहत ओल्ड हमारा गांव कार्यक्रम संचालित है।यह कार्यक्रम बागबाहरा ब्लॉक के 30 गांव में संचालित है।वर्तमान में बच्चों के बुनियादी दक्षता सुधार हेतु प्रति वर्ष की भाती इस सल गर्मी के दिनों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।जिससे बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।




यह कार्यक्रम चौथी,पांचवी, छठवी के बच्चों के लिर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।अभी गांव के शिक्षित युवा को स्वयं सेवक के रूप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह प्रशिक्षण जोन अनुसार प्रशिक्षण जारी है।सर्वविदित है कि विगत दो वर्षो से कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के कारण पढ़ाई लिखाई भी प्रभवित हुए है ।इन्ही लॉस को पुरा करने व पढ़ाई को निरंतरता बनाए रखने के लिए बागबाहरा ब्लॉक के50 गांव स्वयसेवक के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करके गांव के मोहल्ले मे समर कैंप चलाएगे।यह समर कैंप कमाल विधि के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाएगा ।ताकि बच्चे धाराप्रवाह के साथ हिंदी विषय पढ़ सके।और गणित विषय मे चारों संक्रियों को आसानी से हल कर सके।बच्चों के बुनियादी दक्षता में सुधार हो।आगे की कक्षा मे पढ़ने और लिखने में मदद मिल सकें।